पंजाब

नशीली गोलियों, अवैध हथियार सहित दो धरे

 जालंधर

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत जालंधर ग्रामीण पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 209 नशीली गोलियां तथा दो अवैध पिस्तौल सहित 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार 20 फरवरी को एसआई काबल सिंह की टीम गश्त पर थी। सद्धा चौक अड्डा के पास एक युवक ने पुलिस को देखकर काला पॉलिथीन बैग फेंककर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान गौरव गिल उर्फ गुरी निवासी गांव भटनूरा काला, जिला कपूरथला के रूप में हुई।

बैग की तलाशी में 190 नशीली गोलियां बरामद हुईं। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22/61/85 के तहत एफआईआर नंबर 26 दिनांक 20.02.2026 थाना भोगपुर में दर्ज की गई। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से 19 और नशीली गोलियां, एक 32 बोर पिस्तौल तथा चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बाद में आम्र्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं। पूछताछ में सामने आए सप्लायर को नामजद कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

देशी पिस्तौल, छह कारतूस के साथ आरोपी काबू

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

22 फरवरी, 2026 को एएसआई तलविंदर सिंह की टीम को अड्डा भटनूरा लुबाणा के पास गश्त के दौरान रणजीत सिंह उर्फ पप्पू निवासी गांव भगवानपुर के बारे में सूचना मिली। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। व्यक्तिगत तलाशी में उसके कब्जे से एक देशी 32 बोर पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस संबंध में एफआईआर नंबर 28 दिनांक 22.02.2026 थाना भोगपुर में आम्र्स एक्ट की धारा 25/54/59 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि गांव में चल रहे विवाद के चलते हथियार उसे एक परिचित ने उपलब्ध करवाए थे। पुलिस ने उस व्यक्ति को भी नामजद कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस दोनों मामलों में गहन जांच कर रही है। जांच का फोकस नशीले पदार्थों और हथियारों के स्रोत, संभावित तस्करी नेटवर्क और वित्तीय लेन-देन की पड़ताल पर है। अवैध संपत्ति की जांच और जब्ती की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button