बब्बर खालसा के दो मुख्य गुर्गे दबोचे, एक पिस्तौल, मैग्जीन और आठ राउंड के साथ किए गिरफ्तार

जालंधर
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीआई जालंधर ने जबरन वसूली से संबंधित गोलीबारी की घटनाओं में शामिल बब्बर खालसा इंटरनेशनल द्वारा समर्थित एक मॉड्यूल के दो मुख्य कारकूनों को एक 32 बोर पिस्तौल, मैगजीन और आठ कारतूसों सहित गिरफ्तार किया है। डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ सन्नी और रावल दोनों निवासी गांव कुलम, एसबीएस नगर के तौर पर हुई है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि शुरुआती जांच से पता लगा है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी अपने विदेशी हैंडलरों गोपी नवांशाहरीया, जस्सी कुलम और सुशांत चोपड़ा, जो बीकेआई से जुड़े हुए है, के निर्देशों पर काम कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि जांच के अनुसार, आरोपियों ने जबरन वसूली के लिए गड़शंकर क्षेत्र में एक ट्रैवल एजेंट के घर पर दो बार गोलीबारी की थी। उन्होंने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीआई जालंधर की टीमों ने जालंधर-अमृतसर हाईवे से जालंधर के सूरानस्सी में लिधड़ां अंडरब्रिज के नजदीक बीकेआई से जुड़े दोनों आरोपियों को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया। डीजीपी ने बताया कि इस मॉड्यूल के आगे-पिछले संबंधों का पता लगाने और इसके अन्य सदस्यों की पहचान करने के लिए जांच जारी है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां एवं बरामदगी होने की संभावना है। इस संबंध में एफआईआर नंबर 11, तारीख 23-02-2026 को थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 एवं 61 (2) तथा आर्मज एक्ट की धारा 25 एवं 25 (1 बी) (ए) के तहत दर्ज की गई है।