Volkswagen ने दिखाई नई SUV टाइगुन की पहली झलक, 9 अप्रैल को होगी लांच

मुंबई। फॉक्सवैगन इंडिया ने एसयूवी पैसेंजर कार श्रेणी में अपनी नई टाइगुन की झलक पेश की और कहा कि इसे भारत में अप्रैल में ही प्रस्तुत किया जाएगा। कंपनी अपनी इस एसयूवी कार का प्रीमियर नौ अप्रैल को करने की तैयारी में है। फॉक्सवैगन इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर नितिन कोहली ने कहा, “नयी टाइगुन इस एसयूवी में पहले की उन सभी खूबियों का एक सशक्त विकास है, जिसने इसे उत्साही ग्राहकों के बीच लोकप्रिय बनाया है। उन्होंने कहा कि अपनी शानदार डिज़ाइन और अपने वर्ग में सबसे उत्तम तकनीकी क्षमता वाली नई टाइगुन कार की सवारी के अनुभव को नए स्तर पर ले जएगी।
कंपनी की एक विज्ञप्ति के अनुसार नई टाइगुन का डिज़ाइन मजबूत और उद्देश्यपूर्ण कैरेक्टर लाइनों के साथ आ रहा है जो इसकी एक अनोखी पहचान को दर्शाता है। इसकी स्टांस पूरी तरह एसयूवीडब्ल्यू जैसी है: मजबूत, संतुलित और प्रदर्शन के लिए तैयार। कंपनी ने कहा है कि वह भारत के ग्राहकों के प्रति फॉक्सवैगन की प्रतिबद्धता के अनुरूप , नयी टाइगुन को इस वर्ष ब्रांड की दूसरी एसयूवी के रूप में पेश करने जा रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714