मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के वृंदावन क्षेत्र में यमुना नदी में हुए भीषण नाव हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन के तीसरे दिन रविवार को दो और शव बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। प्रशासन और बचाव दल अब भी तीन लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। रविवार सुबह पंजाब के लुधियाना निवासी बीए अंतिम वर्ष की छात्रा डिंकी तथा जगराओं निवासी ऋषभ शर्मा के शव बरामद किए गए। दोनों शव नदी में ऊपर आने के बाद रस्सी के सहारे बाहर निकाले गए। परिजनों ने भावुक माहौल में उनकी पहचान की।
इससे पहले शनिवार को मानिक टंडन नामक युवक का शव मिला था, जिसकी सितंबर में शादी तय थी। बचाव कार्य को तेज करते हुए प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन का दायरा 14 किलोमीटर से बढ़ाकर 20 किलोमीटर कर दिया है। मौके पर सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के करीब 250 जवान आधुनिक उपकरणों के साथ तैनात हैं। यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे केसी घाट के पास हुआ था। एक छोटी नाव में क्षमता से अधिक 38 श्रद्धालु सवार थे। संतुलन बिगड़ने से नाव पलट गई और कई लोग यमुना में डूब गए।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नाविक पप्पू निषाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं पांटून पुल के ठेकेदार नारायण शर्मा पर भी लापरवाही के आरोप में कार्रवाई की गई है। अब तक 22 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। प्रशासन के अनुसार हादसे के समय लाइफ जैकेट समेत सुरक्षा मानकों की गंभीर कमी थी। फिलहाल यमुना किनारे मातम पसरा है और लापता लोगों के परिजन अपनों की तलाश में टकटकी लगाए नदी किनारे डटे हुए हैं। प्रशासन ने सभी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए हैं।