हरियाणा

बारिश का कहर, मंडियों में भीगी गेहूं की फसल

हरियाणा में मंगलवार रात से मौसम ने एक बार फिर करवट ली। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के करीब 20 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे अधिकतम तापमान में लगभग 12 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। पूरे प्रदेश में दिन का तापमान 24 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों की मुश्किलें बढ़ गईं।मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद मंडियों में फसल प्रबंधन के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। कई जगह तिरपाल की कमी रही तो कहीं कोई व्यवस्था ही नहीं थी, जिसके चलते हजारों क्विंटल गेहूं और बोरियां बारिश में भीग गईं।

अकेले पानीपत जिले में करीब 20 हजार क्विंटल गेहूं भीगने की जानकारी सामने आई है। खराब मौसम के कारण प्रदेश की अधिकांश मंडियों में सरकारी और निजी खरीद भी प्रभावित रही। किसान दिनभर अपने स्तर पर मंडियों में लाई गई फसल को बचाने में जुटे रहे।नूंह और सोनीपत में किसानों को तिरपाल तक उपलब्ध नहीं हो सकीं, जबकि झज्जर में हजारों क्विंटल गेहूं भीगने के बाद बुलडोजर की मदद से फसल को शेड के नीचे पहुंचाने का प्रयास किया गया। रेवाड़ी में खराब मौसम के चलते मंडी को ही बंद करना पड़ा।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

हिसार और भिवानी की मंडियों में फसल को तिरपाल से ढका गया, लेकिन तेज हवाओं के कारण गेहूं भीग गया। करनाल में भी शेड के बाहर रखी फसल को किसान खुद तिरपाल से ढकते नजर आए। अंबाला की साहा अनाज मंडी में सीमित मात्रा में गेहूं भीगने की सूचना है, जबकि कैथल, यमुनानगर और फतेहाबाद में स्थिति नियंत्रण में रही।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button