आज की ख़बरपंजाब

अमृतसर में एक नाबालिग सहित पांच व्यक्ति गिरफ्तार; नौ पिस्तौल, 6 किलो हेरोइन बरामद

चंडीगढ़/अमृतसर, 24 अगस्त:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता दर्ज करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक नाबालिग सहित पांच व्यक्तियों को 9 गैर-कानूनी पिस्तौलों और 6.311 किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर गैर-कानूनी हथियारों तथा नशा तस्करी के तीन नेटवर्कों को ध्वस्त कर दिया है। यह जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहां दी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अरमानदीप सिंह (20) और तीरथ सिंह (20), दोनों निवासी गांव शेखमंगा, सुल्तानपुर लोधी, कपूरथला; शमशेर सिंह उर्फ शेरा (21), निवासी गांव हेतमपुरा, अमृतसर (देहात); कमलेश रानी (65), निवासी इंदिरा कॉलोनी, अमृतसर और एक नाबालिग के रूप में हुई है।

बरामद किए गए पिस्तौलों में तीन .30 बोर जिगाना और एक 9 एमएम जिगाना (तुर्की निर्मित), तीन .30 बोर (चीन निर्मित) पिस्तौल, एक 9 एमएम ग्लॉक (ऑस्ट्रिया निर्मित) तथा एक 9 एमएम बेरेटा (इटली निर्मित) शामिल हैं। नशीले पदार्थ और पिस्तौल बरामद करने के अलावा पुलिस टीमों ने तस्करी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे उनके तीन मोटरसाइकिल भी जब्त किए हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी कथित तौर पर विदेशी हैंडलरों के संपर्क में थे और उनके इशारे पर ही गैर-कानूनी हथियारों तथा नशीले पदार्थों की खेपें प्राप्त कर आगे सप्लाई कर रहे थे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में आरोपियों के आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाया जा रहा है और मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने तथा नशे और हथियारों की तस्करी के इन नेटवर्कों को पूरी तरह खत्म करने के लिए आगे की जांच जारी है।

पहली कार्रवाई के बारे में जानकारी साझा करते हुए पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर हरमनबीर सिंह गिल ने कहा कि विश्वसनीय सूत्रों से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने अरमानदीप सिंह और तीरथ सिंह को गिरफ्तार किया तथा जांच के दौरान उनके कब्जे से छह गैर-कानूनी पिस्तौल बरामद किए गए।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

पुलिस कमिश्नर ने आगे बताया कि दूसरी कार्रवाई में पुलिस टीमों ने 6.090 किलोग्राम हेरोइन की बरामदगी के संबंध में एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि मामले की आगे की जांच के दौरान एक अन्य आरोपी कमलेश रानी को 211 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि जांच से पता चला है कि दोनों आरोपी कथित तौर पर नाबालिग के चचेरे भाई के निर्देशों पर काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कमलेश रानी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज होने की जानकारी मिली है।

सीपी हरमनबीर गिल ने बताया कि एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने शमशेर उर्फ शेरा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन गैर-कानूनी पिस्तौल बरामद किए हैं। उन्होंने आगे कहा कि जांच आगे बढ़ने के साथ आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां तथा बरामदगी होने की संभावना है।

इस संबंध में तीन अलग-अलग मामले—एफआईआर नंबर 151 दिनांक 19.08.2026 को आर्म्स एक्ट की धारा 25(8) के तहत थाना छावनी में; एफआईआर नंबर 194 दिनांक 20.08.2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी और 29 के तहत थाना छेहरटा में तथा एफआईआर नंबर 154 दिनांक 22.08.2026 को आर्म्स एक्ट की धारा 25(8) के तहत थाना छावनी में दर्ज किए गए हैं।

———

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button