चंडीगढ़/अमृतसर, 27 अक्टूबर:
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सेना के एक जवान समेत सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 14 अत्याधुनिक पिस्तौल और 20.130 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इस कार्रवाई के दौरान अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले चार अलग-अलग नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान उदय (19) और पतरस (19), दोनों निवासी मस्तगढ़, तरनतारन; सेना के जवान युद्धवीर सिंह (22), निवासी गांव रानीके; साजन सिंह (19) और साहिलप्रीत (20), दोनों निवासी नारायणगढ़; जर्मनजोत सिंह (20), निवासी गांव सियालका; तथा साहिबनूर सिंह (21), निवासी जुझार सिंह नगर, बटाला के रूप में हुई है।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में थे। वह संगठित नेटवर्क के माध्यम से आपराधिक तत्वों को आगे सप्लाई करने के लिए अवैध हथियारों की खेप पहुंचाने में मदद कर रहा था। उन्होंने बताया कि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने तथा इसके आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
इस अभियान का विवरण साझा करते हुए पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी), बॉर्डर रेंज, गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पहले ऑपरेशन के दौरान थाना घरिंडा की टीमों ने पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उदय और पतरस को उस समय गिरफ्तार किया, जब वे ड्रोन के माध्यम से भेजी गई 10 पिस्तौलों की खेप प्राप्त करने के बाद खेमकरण की ओर जा रहे थे। बरामद हथियारों में एक 9 एमएम और नौ .30 बोर पिस्तौल शामिल थीं।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी इससे पहले भी हथियारों की कम से कम 20 से 25 खेप प्राप्त करके आगे सप्लाई कर चुके हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
आईजीपी ने बताया कि दूसरे ऑपरेशन में सीआईए अमृतसर ग्रामीण और थाना घरिंडा के एसएचओ की संयुक्त टीम ने छुट्टी पर घर आए सेना के जवान युद्धवीर सिंह को .30 बोर पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया।
उन्होंने आगे बताया कि आरोपी युद्धवीर सिंह को इससे पहले भी शस्त्र अधिनियम के एक मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। सीमा पार से होने वाली तस्करी में उसकी संलिप्तता के संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट सेना के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जा रही है।
तीसरे ऑपरेशन का विवरण देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), अमृतसर ग्रामीण, कंवलप्रीत सिंह चहल ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना घरिंडा की टीमों ने 20.130 किलोग्राम हेरोइन की बड़ी खेप के साथ साजन सिंह और साहिलप्रीत को गिरफ्तार किया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
चौथे ऑपरेशन के संबंध में एसएसपी ने बताया कि प्रभारी स्पेशल सेल, अमृतसर ग्रामीण और थाना कत्थूनंगल के एसएचओ के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने जर्मनजोत सिंह और साहिबनूर सिंह को दो पिस्तौलों सहित गिरफ्तार किया।