Arvind Kejriwal News: शराब घोटाले में गिरफ्तार और तिहाड़ जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल की शुगर बढ़ रखी है। वहीं ईडी ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल मीठा खाकर जानबूझकर शुगर लेवल को बढ़ा रहे हैं। ताकि उन्हें मेडिकल आधार पर जमानत मिल जाए। लेकिन इस बीच अब आम आदमी पार्टी ने ईडी के इस आरोप को झूठा और भ्रामक बताया है। आप सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता की।
इस दौरान संजय सिंह ने कहा कि, बीजेपी के नेता किसी की जान लेने की हद तक जा सकते हैं। वह किसी की जान लेने की साजिश रच सकते हैं। वहीं केजरीवाल के खिलाफ इन दिनों जो कार्रवाई हो रही है। वह उनके खिलाफ गहरी साजिश है। संजय सिंह ने कहा कि, केजरीवाल को जेल में जान से मारने की साजिश हो रही है. जेल में उनके साथ कोई भी हादसा हो सकता है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
सांसद संजय सिंह ने पीएम मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, PM मोदी के इशारे पर CM केजरीवाल के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उनके इशारे पर ही केजरीवाल को जेल में इन्सुलिन नहीं दी जा रही है। जबकि सभी यह अच्छी तरह से जानते हैं कि एक शुगर मरीज को इन्सुलिन कितनी जरूरी है। अगर शुगर मरीज की शुगर बढ़ी हो और उसे समय पर इन्सुलिन न मिले तो ऐसे में उसकी जान जा सकती है। शुगर मरीज के लिए इन्सुलिन जीवन रक्षक है।
संजय सिंह ने बताया कि, अरविंद केजरीवाल पिछले 30 वर्षों से शुगर के मरीज़ हैं। वह इन्सुलिन लेते रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद जेल में उन्हें इन्सुलिन क्यों नहीं दी जा रही है? संजय सिंह का आरोप है कि, पीएम मोदी के इशारे पर जेल के अधिकारी केजरीवाल को इन्सुलिन नहीं दे रहे हैं और गहरी साजिश रच रहे हैं।