आज की ख़बरपंजाब

गिद्दड़बाहा से मनप्रीत बादल को टिकट

बठिंडा

पंजाब में चार विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने तीन उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। गिद्दड़बाहा सीट पर मनप्रीत बादल को टिकट दिया है। बीजेपी ने गिद्दरबाहा सीट से पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल को उम्मीदवार बनाया है। गिद्दड़बाहा से कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के लुधियाना लोकसभा सीट से इस साल के शुरू में जीत दर्ज करने के बाद यह विधानसभा सीट खाली हो गई थी। बता दें कि मनप्रीत सिंह बादल जनवरी 2023 में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और बीजेपी में शामिल हो गए थे। मनप्रीत सिंह बादल पांच बार विधायक, दो बार वित्त मंत्री रहे। मनप्रीत सिंह बादल पंजाब की गिद्दरबाहा विधानसभा सीट से चार बार विधायक रह चुके हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

उन्होंने पहली बार अकाली दल की टिकट पर 1995 में इस सीट से विधायक चुने गए। इसके बाद अकाली दल की ही टिकट पर 1997, 2002 और 2007 में भी इस सीट से विधायक बने और 2007 से 2010 तक वह पहली बार पंजाब के वित्त मंत्री भी बने। कांग्रेस में शामिल होने के बाद मनप्रीत सिंह बादल ने बंठिडा अर्बन से 2017 का विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल करते हुए पांचवी बार विधायक बने। इस दौरान उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में दूसरी बार पंजाब का वित्त मंत्री बनाया गया था। बीजेपी ने गिद्दरबाहा सीट से पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल को उम्मीदवार बनाया है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button