जालंधर का सी.टी. इंस्टीट्यूट प्रसिद्ध नाटक ‘हमारे राम’ की प्रस्तुति के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रसिद्ध कलाकार आशुतोष राणा द्वारा अपनी पूरी टीम के साथ रामायण पर आधारित भगवान राम जी के जीवन, मूल्यों और दर्शन से संबंधित नाटक की प्रस्तुति की जाएगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत और पंजाब संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए सभी धर्मों के सम्मान को प्राथमिकता दी जा रही है।
कैबिनेट मंत्री एवं सलाहकार ने विधानसभा क्षेत्र प्रभारी नितिन कोहली, राजविंदर कौर थियाड़ा, चेयरमैन जिला ट्रेडर्स कमिशन इंद्रवंश सिंह चड्ढा, वरिष्ठ नेता पूजा सिंह और रूप संधू सहित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा सनातन धर्म के आध्यात्मिक संदेश और मूल्यों पर प्रकाश डालने के लिए ‘हमारे राम’ प्रसिद्ध नाटक का मंचन करवाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि सी.टी. इंस्टीट्यूट, शाहपुर कैंपस में 28 और 29 अगस्त को प्रतिदिन 2-2 शो करवाए जाएंगे। उन्होंने शहरवासियों को आमंत्रित किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इन प्रस्तुतियों का अनुभव प्राप्त करें।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
श्री भगत और श्री बाली ने कहा कि ये प्रस्तुतियां लोगों, विशेषकर युवा पीढ़ी को भगवान राम जी की आध्यात्मिकता से जोड़ने तथा उनके व्यक्तित्व, सरल जीवन और धार्मिकता के संदेश को समझने का अवसर प्रदान करेंगी।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा सनातन धर्म से जुड़ी मान्यताओं एवं पारंपरिक परंपराओं को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक पहल शुरू की गई हैं। उन्होंने बताया कि ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ कार्यक्रम को पूरे राज्य के लोगों द्वारा भरपूर समर्थन मिला है। उन्होंने पटियाला में 80 करोड़ रुपये की लागत से काली माता मंदिर के करवाए जा रहे विकास कार्यों तथा राम तीर्थ, अमृतसर में माता सीता और लव-कुश मंदिर के निर्माण के प्रस्ताव पर भी प्रकाश डाला।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
दोनों नेताओं ने बताया कि पंजाब सरकार सभी धर्मों के संतों-महापुरुषों का सम्मान करती है। उन्होंने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत शताब्दी सफलतापूर्वक मनाई गई है और श्री गुरु रविदास महाराज जी का 650वां प्रकाश पर्व बड़े स्तर पर पूरे वर्ष मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहली बार मौजूदा सरकार द्वारा भगवान परशुराम जयंती राज्य स्तर पर मनाई गई है। दोनों नेताओं ने लोगों से आह्वान किया कि ‘हमारे राम’ की प्रस्तुति को बड़े स्तर पर सफल बनाया जाए।