Chander Mohan Won Panchkula Seat: हरियाणा में पंचकूला विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। यहां बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस उम्मीदवार चंद्र मोहन ने बीजेपी के ज्ञान चंद गुप्ता को 1976 वोटों से हरा दिया। चंद्र मोहन को कुल 67,253 वोट पड़े। जबकि, बीजेपी उम्मीदवार ज्ञान चंद गुप्ता 65,277 वोट ही हासिल करने में कामयाब हो पाए। इस तरह से गुप्ता को चंद्र मोहन से करारी हार का सामना करना पड़ा।
शुरुवाती रुझान में भी पीछे थे ज्ञान चंद गुप्ता
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
पंचकूला में कुल 17 राउंड में वोटों की गिनती की गई। सुबह 8 बजे से जब वोटों की गिनती शुरू हुई और शुरुवाती रुझान सामने आए तो उस समय भी कांग्रेस उम्मीदवार चंद्र मोहन से ज्ञान चंद गुप्ता पीछे होते देखे गए। हालांकि, तीसरे राउंड में गुप्ता ने ज्याद वोट हासिल किए। इसके बाद चौथे-पांचवें राउंड में भी गुप्ता को ही ज्यादा मिले। लेकिन इसके बाद छठे राउंड में फिर से चंद्र मोहन को ज्यादा वोट मिले।
वहीं सातवें से दसवें राउंड तक गुप्ता के वोटों की बढ़त देखी गई। इसके बाद 11वें, 12वें और 13वें-14वें और 15वें राउंड में चंद्र मोहन ने फिर ज्यादा वोट हासिल किए। वहीं 16वें राउंड में गुप्ता ने फिर ज्यादा वोट हासिल किए। इसके बाद फ़ाइनल 17वें राउंड में चंद्र मोहन ने बढ़त बनाई और शानदार जीत हासिल की। फिलहाल, पंचकूला से ज्ञान चंद गुप्ता की साख दांव पर थी। गुप्ता बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता होने के साथ-साथ हरियाणा विधानसभा के स्पीकर भी थे।