नई दिल्ली। देश की राजधानी इन दिनों पूरी तरह से वायु प्रदूषण की चपेट में है। आलम यह है कि कई क्षेत्रों में AQI 500 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली की हवा इतनी जहरीली हो चुकी है कि जो रोज 49 सिगरेट पीने के बराबर है। अगर जल्द बारिश नहीं हुई तो हालात और अधिक खराब हो जाएंगे। इसी बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कृत्रिम बारिश कराने के लिए केंद्र सरकार को चिट्ठी लिख दी है।
गोपाल राय ने कृत्रिम बारिश के लिए पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को लिखी चिट्ठी में कहा है कि दिल्ली में प्रदूषण बेहद गंभीर श्रेणी में है और इससे नपटने के लिए कृत्रिम बारिश कराने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत इस समय स्मॉग की परतों में लिपटा हुआ है। आर्टिफिशियल रेन ही इस स्मॉग से पीछा छुड़ाने का एकमात्र समाधान है। यह मेडिकल इमरजेंसी है। इस स्मॉग से पूरा उत्तर भारत का दम घुट रहा है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
उन्होंने कृत्रिम बारिश कराने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी से हस्तक्षेप करने की मांग की है। साथ ही केंद्रीय पर्यावरण मंत्री पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि दिल्ली में प्रदूषण को लेकर राजनीति की जा रही है। केंद्र सरकार क्लाउड सीडिंग पर बैठक नहीं कर रही है। ऑड इवन पर चर्जा जारी है। केंद्र जल्द ही इस पर बैठक करे। दिल्ली सरकार की अपील पर ध्यान नहीं दिया गया।