पंजाब

रायफल साफ करते ASI को लगी गोली, मौके पर मौत, पठानकोट में पेश आया दर्दनाक हादसा

पठानकोट पुलिस लाइन में बुधवार सुबह उस समय दर्दनाक हादसा हो गया, जब ड्यूटी पूरी करने के बाद अपनी सर्विस राइफल एके 47 की सफाई कर रहे सहायक सब इंस्पेक्टर राम सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सफाई के दौरान अचानक ट्रिगर दब जाने से राइफल से फायर हो गया। गोली एआईएस के गले में लगी और सिर को चीरते हुए बाहर निकल गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 51 वर्षीय आईएएस राम सिंह रात की ड्यूटी में नाइट मुंशी के तौर पर तैनात थे। पठानकोट सीमावर्ती जिला होने के कारण रात की ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी अपने हथियार लोडेड रखते हैं। बुधवार सुबह ड्यूटी पूरी करने के बाद करीब पांच से सात बजे के बीच राम सिंह चाय पीने के बाद पुलिस लाइन में थाने के बाहर बने टैंट शेड में स्थित अपने कार्यालय में बैठे थे। बताया जा रहा है, कि वह रोजाना की तरह अपनी एके 47 राइफल की सफाई कर रहे थे।

इसी दौरान अचानक ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। गोली उनके गले में लगी और सिर के आर-पार हो गई। अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी और गार्ड तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक राम सिंह की मौत हो चुकी थी। एएसआई राम सिंह पिछले करीब आठ वर्षों से पठानकोट पुलिस लाइन में सेवाएं दे रहे थे। वह मूल रूप से पठानकोट के गांव भुआ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए फोरेंसिक साइंस लैब की टीम को भी बुलाया। टीम ने मौके का बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारियों द्वारा हादसे के कारणों और घटनाक्रम की जांच की जा रही है। सब इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह के अनुसार प्रथम दृष्टया यह हादसा राइफल की सफाई के दौरान अचानक फायर होने का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस द्वारा मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतक एएसआई के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button