आज की ख़बरपंजाब

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ थीम के तहत मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

चंडीगढ़, 27 अक्टूबर 2026:

केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा देशभर में शुरू की गई पहल के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा राज्य में 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ (इंटेग्रीटी फॉर प्रोसपेरिटी) थीम के अंतर्गत सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह प्रत्येक वर्ष उस सप्ताह के दौरान मनाया जाता है, जिसमें सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन (31 अक्टूबर) आता है। इस सप्ताह को पूर्ण ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ मनाने के उद्देश्य से आज मोहाली स्थित विजिलेंस ब्यूरो के मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सभी विजिलेंस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लिया।

विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईमानदारी की शपथ जेडी आईवीसी एवं एसयू स्वर्णदीप सिंह द्वारा विशेष डीजीपी-सह-मुख्य निदेशक, विजिलेंस ब्यूरो, डॉ. शरद सत्य चौहान, प्रभजोत कौर एवं दियामा हरीश कुमार ओमप्रकाश (दोनों संयुक्त निदेशक) तथा डीआईजी, आर्थिक अपराध शाखा, हरप्रीत सिंह की उपस्थिति में दिलाई गई।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

विशेष डीजीपी-सह-मुख्य निदेशक, विजिलेंस ब्यूरो, पंजाब डॉ. शरद सत्य चौहान ने आज विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सप्ताह भर चलने वाले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी कार्यालयों से भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए ब्यूरो द्वारा किए जा रहे बहुआयामी प्रयासों में सहयोग देने हेतु नागरिकों को उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक एवं सशक्त बनाना है।

उन्होंने कहा कि यह जागरूकता सप्ताह ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ थीम के तहत मनाया जाएगा, जो इस बात को दर्शाता है कि पारदर्शिता, नैतिक आचरण और संस्थागत ईमानदारी ही सतत आर्थिक विकास तथा राज्य की समृद्धि की बुनियाद हैं।

उन्होंने बताया कि लोगों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विजिलेंस रेंजों के सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में प्रत्येक जिले में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को लोगों के लिए अपने कार्यालयों के दरवाजे खुले रखने तथा नागरिकों के साथ सक्रिय रूप से संपर्क स्थापित करने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितताओं एवं भ्रष्ट गतिविधियों के बारे में जमीनी स्तर पर जानकारी जुटाने के लिए जनता के साथ खुलकर बातचीत करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि दोषियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जा सके।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

उन्होंने आगे कहा, “मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन (एसीएएल) की पहुंच बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिसके लिए व्हाट्सऐप नंबर 9501200200 का उपयोग किया जाएगा।” मार्च 2022 में पंजाब सरकार द्वारा शुरू किया गया यह विशेष मंच नागरिकों को भ्रष्टाचार से संबंधित ऑडियो-वीडियो संदेशों के माध्यम से गोपनीय रूप से शिकायतें दर्ज करवाने में सक्षम बनाता है।

उन्होंने आगे बताया कि अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए विजिलेंस ब्यूरो के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आज सभी जिला मुख्यालयों में भी सामूहिक रूप से ईमानदारी की शपथ ली। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपने पेशेवर एवं निजी जीवन में ईमानदारी तथा गोपनीयता के इस संकल्प का पूरी निष्ठा से पालन करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को सरकारी रिकॉर्ड के संबंध में सख्त गोपनीयता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

उन्होंने आगे बताया कि जनजागरूकता अभियान को व्यापक बनाने के लिए लोगों को भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के प्रति जागरूक करने हेतु प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर बैनर लगाए जाएंगे। इन बैनरों पर नामित विजिलेंस अधिकारियों के संपर्क विवरण उपलब्ध होंगे, जो नागरिकों को शिकायतें दर्ज करवाने के लिए सीधे माध्यम प्रदान करेंगे तथा भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में पारदर्शिता को और बढ़ाएंगे।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button