हरियाणा

विधानसभा चुनावों में सात प्रत्याशी 75 पार

चंडीगढ़

हरियाणा विधानसभा चुनाव के सात उम्मीदवार 75 से ज्यादा बसंत देख चुके हैं। उनमें किसी युवा जैसा जोश है और आराम करने की उम्र में वे अब भी राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय हैं। दिन में कई जनसभाएं व मतदाताओं से सीधा संवाद कर प्रतिद्वंद्वियों के सामने कड़ी चुनौती पेश कर रहे हंै। इनमें कांग्रेस खेमे से रघुबीर कादियान व भूपेंद्र सिंह हुड्डा सबसे ड्ड हैं, तो भाजपा की ओर से रामकुमार गौतम और ज्ञानचंद गुप्ता भी उम्र की ढलान पर चुनावी समर में डटे हुए हैं। झज्जर की बेरी विधानसभा सीट से छह बार के विधायक कांग्रेस के रघुबीर सिंह कादियान सातवीं बार मैदान में हैं।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

80 वर्ष के कादियान पहली बार 1987 में चुने गए थे। कादियान सधे और तीखे बयानों के लिए जाने जाते हैं। इस बार आखिरी चुनाव बताकर मैदान में हैं। पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के बेटे 79 वर्षीय रणजीत सिंह दूसरे उम्रदराज नेता हैं। सैनी सरकार में बिजली व जेल मंत्री रहे रणजीत को भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो रानियां सीट से निर्दलीय ही ताल ठोंक दी। सफीदों से भाजपा प्रत्याशी राम कुमार गौतम 78 वर्ष के हैं। जजपा के पूर्व विधायक हैं। पिछले चुनाव में भाजपा के दिग्गज कैप्टन अभिमन्यु को नारनौंद विस सीट से हराया था। चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। कांग्रेस के पूर्व सीएम और गढ़ी सांपला किलोई सीट से उम्मीदवार 77 साल के भूपेंद्र सिंह हुड्डा सीएम पद के सबसे प्रबल दावेदार हैं।

मार्च 2005 से 2014 तक हुड्डा हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे हैं। 14वीं विधानसभा के अध्यक्ष रहे ज्ञानचंद गुप्ता लगातार दो बार से विधायक हैं। पंचकूला से भाजपा उम्मीदवार हैं। विस अध्यक्ष रहते उन्होंने हरियाणा विस को देश की पहली ई विधानसभा बनाई, जिससे लाखों रुपए का सरकारी खर्च बचा। कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल हिसार सीट से निर्दलीय लड़ रही हैं। 75 वर्ष की सावित्री देश की सबसे अमीर महिला हैं। दो बार विधायक रहीं सावित्री कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रहीं। 76 वर्षीय श्याम सिंह राणा यमुनानगर की रादौर सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। 2014 में यहीं से विधायक चुने गए थे।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button