विधानसभा में आकर इस्तीफा वेरीफाई करवाएंगे रणजीत चौटाला

चंडीगढ़। Ranjit Singh resignation will be verified: हरियाणा विधानसभा से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ रहे रणजीत सिंह चौटाला के इस्तीफे पर पेंच फंस गया है। विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने कानूनी राय के आधार पर रणजीत सिंह को 23 अप्रैल को व्यक्तिगत रूप से पेश होकर अपने इस्तीफे पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए बुला लिया है।
रणजीत सिंह चौटाला वर्ष 2019 में रानियां विधानसभा हलके से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लडक़र विधानसभा में पहुंचे थे। सरकार गठन के समय रणजीत सिंह ने भाजपा को समर्थन दे दिया। रणजीत सिंह पहले मनोहर लाल और अब नायब सैनी सरकार में कैबिनेट मंत्री थे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इस बीच रणजीत चौटाला 24 मार्च को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा ने उन्हें हिसार से पार्टी प्रत्याशी घोषित कर दिया। इसके बाद 26 मार्च को प्रचार शुरू करने से पहले रणजीत सिंह ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। रणजीत चौटाला ने यह इस्तीफा मेल के माध्यम से विधानसभा स्पीकर को भेजा था। विधानसभा स्पीकर ने इस इस्तीफे पर कानूनी राय ली। कानूनी विशेषज्ञों से राय आने के बाद रणजीत सिंह चौटाला को अब विधानसभा में स्पीकर के समक्ष पेश होना होगा।