आज की ख़बरपंजाब

सरकारी गौशाला में पशुओं को नहीं मिलता चारा

फरीदकोट

फरीदकोट जिले के गोलेवाला गांव में जिला प्रशासन द्वारा चलाई जा रही सरकारी गौशाला में सैकड़ों जानवरों को कई दिनों से चारा नहीं मिल रहा है, जिसके कारण इन जानवरों का स्वास्थ्य बहुत खराब हो गया है और 50 के करीब पशु मौत की कगार तक पहुंच गए है। फरीदकोट के आगू अर्श सचर ने मुख्य मंत्री पंजाब को लिखत शिक़ायत की और इस उपरांत पशु पालन विभाग के उपनिदेशक ने इस संबंध में उपायुक्त को लिखित रिपोर्ट सौंपी और बताया कि इस गौशाला में बेसहारा पशुओं को रखा जाता है, लेकिन उन्हें आवश्यकतानुसार चारा व अन्य दवाएं नहीं दी जा रही हैं जिस के कारण कई दर्जन पशुओं के ज़ख्मों में कीड़े पड़ गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद उपायुक्त ने गौशाला के छह पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। उपायुक्त ने कहा कि यदि अधिकारियों के स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही पायी गयी तो उनके विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जायेगी। इससे पहले जिला प्रशासन को फरीदकोट और कोटकपुरा की कई गौशालाओं में जानवरों की खराब हालत की रिपोर्ट भी मिल चुकी है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

शहरों में घूम रहे आवारा और बेसहारा पशुओं को बचाने के लिए गोलेवाला में 25 एकड़ में सरकारी गौशाला बनाई गई, इसके बावजूद शहर की सडक़ों पर आवारा जानवरों की आमद कम नहीं हुई है और गौशालाओं में रखे गए जानवरों का भी रखरखाव नहीं हो पा रहा है जबकि यहां क्षेत्र के लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर चारा दान के रूप में दिया जाता है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button