हरियाणा

हरियाणा में कांग्रेस ने अनिल विज का वीडियो शेयर किया

Haryana Congress on Anil Vij: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक दल एक्शन मोड में हैं। वहीं कांग्रेस और बीजेपी के बीच बयानबाजी का सिलसिला जारी है। एक-दूसरे पर जमकर वार-पलटवार किया जा रहा है। जहां इसी कड़ी में कांग्रेस ने अब पूर्व गृह मंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता अनिल विज का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस ने पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से अनिल विज का इलाज कराने की बात कही है। कांग्रेस ने लिखा- इनकी इस हालत के लिए मनोहर लाल जी को पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए और ईलाज का पूरा खर्च उठाना चाहिए।

अनिल विज के वीडियो में क्या?

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

हरियाणा कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स अकाउंट से अनिल विज का जो वीडियो शेयर किया है। उसमें अनिल विज गुस्से में कह रहे है- ”छुपकर क्यों वार करते हो, मां का दूध पिया है न, तो नाम लिखकर लगाओ, सामने आओ। जवाब देंगे, छुपकर क्यों वार करते हो!! इससे पहले कांग्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें हरियाणा में बीजेपी के सीएम चेहरों को लेकर तंज़ कसा गया था। कांग्रेस ने कहा था- ”कुलदीप बिश्नोई कह रहे हैं कि उनकी मुख्यमंत्री बनने की इच्छा है, रामबिलास शर्मा राज्यसभा ना भेजे जाने की कसक निकाल रहे हैं, कैप्टन और धनखड़ खुडे लाइन लगे हुए हैं और विज साहब की हालत देखकर तो आप सिर्फ दुआ ही कर सकते हैं, बीजेपी अपनी छलनी के छेद देखे”

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button