आज की ख़बरहिमाचल

हिमाचल CM की पत्नी कमलेश ठाकुर की राजनीति में एंट्री;

Himachal By-Election 2024: कांग्रेस ने मंगलवार शाम हिमाचल प्रदेश में देहरा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। जहां इसी के साथ हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी की भी राजनीति में एंट्री हो गई है। कांग्रेस हाईकमान ने देहरा सीट से उप-चुनाव के लिए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर को टिकट दिया है। वह देहरा विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ेगी। कमलेश ठाकुर की सीधी टक्कर बीजेपी के होशियार सिंह से होगी।

कांग्रेस ने कमलेश ठाकुर पर क्यों जताया भरोसा?

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर को टिकट देकर बड़ा दांव खेला है। कमलेश ठाकुर पर भरोसा जताने के लिए पार्टी के पास कई कारण हो सकते हैं। लेकिन सबसे बड़ा कारण यही है कि, कमलेश ठाकुर का देहरा में मायका है। वह यहीं की रहने वाली हैं। ऐसे में पार्टी ने सीएम सुक्खू की पत्नी पर इस सीट पर भरोसा जताया है। अब देखना यह होगा कि कमलेश ठाकुर की राजनीति का यहां से सूर्य उदय होगा यह नहीं।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button