केजरीवाल के गिरफ्तार होने पर अन्ना हजारे का बड़ा बयान; गिरफ्तारी पर यह क्या-क्या कह डाला?

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने शराब घोटाले में गिरफ्तार कर लिया है। 21 मार्च की रात 9 बजे केजरीवाल की गिरफ्तारी की गई। वहीं अब केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का बड़ा बयान सामने आया है। अन्ना हजारे का कहना है कि, केजरीवाल की गिरफ्तारी उनके अपने ही कर्मों से हुई है। अन्ना हजारे ने कहा कि कभी केजरीवाल उनके साथ काम करके शराब के खिलाफ आवाज उठाते थे। लेकिन मुझे दुख हो रहा है कि वही केजरीवाल अब खुद शराब की नीति बनाने लगे हैं। इसीलिए आज उनकी गिरफ्तारी भी हुई है।
बता दें कि, अन्ना हजारे ने महाराष्ट्र में अहमदनगर से ये बयान जारी किया। अन्ना हजारे ने अपने तरीके में कहा- अरविंद केजरीवाल ने मुझे परेशान किया है, अरविंद केजरीवाल जैसा आदमी जो मेरे साथ काम करता था। शराब के बारे में हम लोगों ने आवाज उठाई थी, वह आज शराब नीति बना रहा है। इसका मुझे दुख हुआ। लेकिन करेगा क्या, सत्ता के सामने कुछ नहीं चलता। आखिर उसको जो गिरफ्तार किया गया वह उसकी कृति से हुआ। हम यह नहीं करते तो गिरफ्तारी का प्रश्न नहीं होता। अब जो हुआ है वह कानून के तौर पर हुआ है और आगे जो होगा वह होगा, वह सरकार देखेगी। वह सोचेगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714