आज की ख़बरपंजाब

‘विश्व गुरु’ से लेकर सिलेंडरों के लिए लाइनों तक का सफर: अमन अरोड़ा ने केंद्र सरकार के दावों की खोली पोल

चंडीगढ़, 12 मार्च

पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा ने आज भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए इसे विदेशी और घरेलू मामलों में “पूरी तरह विफल” करार दिया। सरकारी दावों और जमीनी हकीकत के बीच स्पष्ट अंतर को उजागर करते हुए उन्होंने कहा कि भारत को “विश्व गुरु” और “आत्मनिर्भर” बनाने के दोनों वादे खोखले साबित हुए हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

पंजाब विधानसभा में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क द्वारा पेश किए गए निंदा प्रस्ताव में भाग लेते हुए अमन अरोड़ा ने आज के अखबारों में सामने आ रहे विरोधाभास की ओर ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा,
“अखबारों में एक ओर गैस एजेंसियों के बाहर किलोमीटर लंबी कतारों की खबरें थीं, हजारों होटल बंद होने की कगार पर पहुंच चुके हैं, अनगिनत शादियां रद्द हो रही हैं और हमारी माताएं-बहनें अपनी रसोई को लेकर चिंतित हैं। वहीं दूसरी ओर भारत सरकार का ‘आपका घर हमारी पहली प्राथमिकता’ शीर्षक के तहत पूरे पन्ने का विज्ञापन छपा हुआ था, जो केवल लोगों को दिलासा देने की कोशिश जैसा लगता है। असलियत यह है कि ऐसा विज्ञापन जारी करके उन्होंने खुद स्वीकार किया है कि स्थिति गंभीर है और दिन-प्रतिदिन और गंभीर होती जा रही है।”

उन्होंने सदन को 2014 से पहले के नरेंद्र मोदी के चुनावी भाषणों की याद दिलाई, जिनमें देश को आत्मनिर्भर बनाने और दुनिया का नेतृत्व करने की बात कही जाती थी। उन्होंने कहा,
“चौदह साल पहले वे घोषणा करते थे कि 140 करोड़ भारतीय दुनिया का नेतृत्व करेंगे और हमें कभी आयात की जरूरत नहीं पड़ेगी। आज देखिए हम कहां खड़े हैं। वे भारत को विश्व गुरु बनाने और देश को आत्मनिर्भर बनाने में बुरी तरह असफल रहे हैं।”

श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि 12 वर्ष सत्ता में रहने के बाद भी भाजपा नेतृत्व वाली सरकार अभी तक मित्र और विरोधी में फर्क नहीं कर सकी है। उन्होंने कहा कि एक-एक करके लगभग सभी पड़ोसी देश भारत से दूर होते गए हैं और चीन के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ रही हैं, जो विदेश नीति की असफलता को दर्शाता है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

उन्होंने प्रधानमंत्री के हालिया इज़राइल दौरे पर भी सवाल उठाते हुए कहा,
“वे इज़राइल जाते हैं, वहां प्रधानमंत्री नेतन्याहू को गले लगाते हैं और अगले ही दिन अमेरिका और इज़राइल ईरान की शीर्ष राजनीतिक और प्रशासनिक नेतृत्व पर कार्रवाई कर देते हैं।”

उन्होंने सदन को अमेरिका-इज़राइल द्वारा एक स्कूल पर किए गए भयावह हमले की भी याद दिलाई, जिसमें सैकड़ों बच्चों की मौत हुई थी। उन्होंने कहा कि इस घटना पर भी प्रधानमंत्री की ओर से उन मासूम बच्चों के लिए कोई शब्द नहीं कहा गया।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button