चंडीगढ़, 3 सितंबरः
‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 226वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर में गैंगस्टरों के साथियों के पहचाने गए और मैप किए गए 570 स्थानों पर छापेमारी की।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्रवाइयां कर रही हैं।
226वें दिन, पुलिस टीमों ने 249 व्यक्तियों को तीन हथियारों समेत गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल 67,639 गिरफ्तारियां हुई हैं।
इसके अलावा 294 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 17 फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के द्वारा वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं और अपराध तथा आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं।
इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ को 551वें दिन भी जारी रखते हुए आज 131 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 2.7 किलो हेरोइन, 470 ग्राम अफीम, 1062 नशीली गोलियां और 7120 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इसके साथ ही केवल 551 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 76982 हो गई है। नशा छुड़ाओ अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 13 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार कराने के लिए राजी किया है।
——-