नशा-हथियार तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, अमृतसर में चार आरोपी दबोचे

अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने 15 किलोग्राम अफीम, एक अत्याधुनिक एम-16 राइफल, नौ अवैध पिस्तौल और 25 जिंदा कारतूसों सहित चार व्यक्तियों को गिरफ्तार करके अवैध हथियारों और नशा तस्करी के दो नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस महानिदेशक पंजाब गौरव यादव ने बताया कि पहले मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मलकीत सिंह उर्फ मीता (32), निवासी मंझ, अमृतसर और गुरजीत सिंह (32), निवासी सारंगड़ा, अमृतसर के रूप में हुई है। दूसरे मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतपाल सिंह (26) और सतनाम सिंह (29), दोनों निवासी गांव कक्कड़ कलां, अमृतसर के रूप में हुई है।
पुलिस टीमों ने उनकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है, जिसका इस्तेमाल वे आपराधिक गतिविधियों के लिए कर रहे थे। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी विदेशी तस्करों के संपर्क में थे और अवैध हथियार प्राप्त करने में शामिल थे। पहले अभियान का विवरण साझा करते हुए पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी), बॉर्डर रेंजए गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना घरिंडा की पुलिस टीम ने मलकीत सिंह और गुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से 15 किलोग्राम अफीम और अमरीका में निर्मित एक संशोधित एम-16 राइफल बरामद की। एसएसपी ने बताया कि उनके एक अन्य साथी की भी पहचान कर ली गई है और फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें छापामारी कर रही हैं। इस संबंध में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
फरीदकोट में रिश्वत लेते सहायक उपनिरीक्षक गिरफ्तार
फरीदकोट। पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरीदकोट जिला के सदर थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) गुरबख्श ङ्क्षसह को 80 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि आरोपी के खिलाफ फरीदकोट जिला के घुगियाना गांव के एक निवासी की शिकायत पर कार्रवाई की गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि एएसआई गुरबख्श ङ्क्षसह ने उसके खिलाफ दर्ज मामला रद्द कराने के बदले पहले ही 40 हजार रुपए रिश्वत के रूप में लिए थे। इसके बाद आरोपी ने मामला रद्द करने के लिए उससे 80 हजार रुपए और मांगे।