आज की ख़बरपंजाब

पंजाब में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में ‘खेडां वतन पंजाब दीआं’ का अहम योगदान : मोहिंदर भगत

चंडीगढ़ / जालंधर, 7 सितंबर :

पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज जालंधर के सरकारी आर्ट्स एवं स्पोर्ट्स कॉलेज में ‘खेडां वतन पंजाब दीआं-2026’ के तहत ब्लॉक जालंधर पश्चिमी के खेल मुकाबलों का शुभारंभ किया।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

इस अवसर पर संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में ‘खेडां वतन पंजाब दीआं’ का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष ‘खेडां वतन पंजाब दीआं’ के तहत कराए जाने वाले खेल मुकाबलों ने जहाँ बड़ी संख्या में युवाओं का रुझान खेल मैदानों की ओर मोड़ा है, वहीं हर आयु वर्ग के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने के लिए मंच भी प्रदान किया है।

श्री भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के विशेष प्रयासों के कारण प्रदेश में खेलों का एक नया दौर शुरू हुआ है और पंजाब के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश एवं देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश को रंगला पंजाब बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है, इसी सोच के तहत ‘खेडां वतन पंजाब दीआं’ का आगाज किया गया था ताकि प्रदेश के युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी ऊर्जा को सही दिशा में लगाया जा सके।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जमीनी स्तर तक खेल बुनियादी ढाँचे को मजबूत करने के लिए गाँव स्तर पर आधुनिक खेल मैदान बनाए जा रहे हैं ताकि युवाओं को खेलों की ओर लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि खिलाड़ियों को खेलों की तैयारी के लिए लाखों रुपये दिए जा रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजाब का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को करोड़ों रुपये के नकद पुरस्कारों के साथ-साथ नौकरियाँ भी दी जा रही हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

कैबिनेट मंत्री ने नशा मुक्त एवं रंगला पंजाब के सृजन के लिए युवाओं को नशों से दूर रहने और खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान भी किया।

श्री भगत ने इस अवसर पर एथलेटिक्स कोचिंग सेंटर स्पोर्ट्स स्कूल के खिलाड़ी गुरिंदरबीर सिंह (100 मी. दौड़) और रशदीप कौर (4×100 रिले) को एशियाई खेलों के लिए चुने जाने पर बधाई भी दी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

इससे पहले श्री भगत ने वॉलीबॉल के शो मैच का आगाज कराया और खिलाड़ियों से परिचय करते हुए उन्हें हमेशा खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में पहुँचने पर जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह बाजवा द्वारा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत का स्वागत किया गया। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि ब्लॉक खेलों के पहले दिन आज ब्लॉक नूरमहल, नकोदर, लोहियाँ, शाहकोट, जालंधर पश्चिमी और मेहतपुर में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल स्मैशिंग एवं शूटिंग, कबड्डी सर्कल एवं नेशनल स्टाइल, खो-खो और फुटबॉल के मुकाबले कराए गए हैं।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button