आज की ख़बरपंजाब

पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल समूह ने धान खरीद सीजन के मद्देनजर चावल मिलर्स को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया

चंडीगढ़, 25 अगस्त:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा आगामी धान खरीद सीजन के मद्देनजर राज्यभर की मंडियों में पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने के मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

मंत्रिमंडल समूह ने केंद्र सरकार से अपील की कि पंजाब से चावल की उठान की गति और तेज की जाए, ताकि आगामी धान सीजन को ध्यान में रखते हुए भंडारण के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध हो सके।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क और जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल की भागीदारी वाले मंत्रिमंडल समूह ने आज राज्य के विभिन्न चावल मिलर्स के साथ बैठक की और खरीद सीजन को सफल बनाने के लिए उन्हें राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।
मंत्रिमंडल समूह ने कहा कि चावल उद्योग के साथ-साथ किसान, आढ़ती और मजदूर राज्य की आर्थिक व्यवस्था की रीढ़ हैं और राज्य सरकार उनके कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इसके अलावा, कई जनकल्याण-केंद्रित पहल भी प्रगति पर हैं। इनमें यह प्रावधान शामिल है कि कोई भी जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डी एफ एस एफ ) मुख्यालय की अनुमति के बिना मिलर्स से किसी प्रकार की रिकवरी नहीं कर सकता। इसके अलावा, आगामी कस्टम मिलिंग नीति में शेलर मालिकों को ढुलाई का भुगतान सीधे करने संबंधी प्रावधान भी शामिल किया जाएगा।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

अन्य मांगों, जिनमें प्रत्येक मिलर को अनलोडिंग और ग्रेडिंग का खर्च उपलब्ध करवाना, पोर्टल पर नए शेलरों के पंजीकरण की तिथि बढ़ाकर 30 सितंबर करना तथा मौजूदा सीजन में 85 प्रतिशत मिलिंग करने वाले शेलर मालिकों को अगले सीजन में कस्टम मिलिंग के लिए धान आवंटित करना शामिल है, के संबंध में मंत्रिमंडल समूह ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार चावल मिलर्स के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके अलावा, कस्टम मिलिंग के लिए धान आवंटित करने में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रमुख सचिव राहुल तिवारी, निदेशक वरिंदर कुमार शर्मा, एएमडी पनग्रेन कमल कुमार गर्ग, अतिरिक्त निदेशक डॉ. अंजुमन भास्कर और अजयवीर सिंह सराओ, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया राइस मिलर एसोसिएशन के अध्यक्ष तरसेम सैनी, पंजाब राइस इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण बिंटा, राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञान चंद भारद्वाज तथा न्यू पंजाब राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बलविंदर सिंह हरूवाल उपस्थित थे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button