सरकारी स्कूलों में और बेहतर एवं मजबूत शिक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार ने 4 ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारियों सहित 181 शिक्षकों को हेडमास्टर के पद पर पदोन्नत किया है। इन पदों को भरकर पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत प्रत्येक स्कूल में जमीनी स्तर पर मजबूत एवं गतिशील नेतृत्व सुनिश्चित किया जा सकेगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
आज यहां यह घोषणा करते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि ये पदोन्नतियां शिक्षकों के लिए बड़े पेशेवर विकास और करियर में उन्नति के साथ-साथ मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की कर्मचारियों के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाती हैं।
हेडमास्टर के पद पर पदोन्नत किए गए 181 शिक्षकों में से 140 सामान्य वर्ग, 23 अनुसूचित जाति (एस.सी.) वर्ग, 6 दिव्यांग तथा 8 बैकलॉग पी.डब्ल्यू.डी. कोटे से संबंधित हैं। इसके अलावा 4 ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारियों को भी पदोन्नति दी गई है।
स. बैंस ने कहा, ‘‘यह हमारे स्कूलों को उपयुक्त नेतृत्व से सशक्त बनाने की दिशा में एक परिवर्तनकारी कदम है।’’ उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि राज्य के प्रत्येक स्कूल में एक हेडमास्टर हो, जो शिक्षकों और विद्यार्थियों दोनों को प्रेरित करे, क्योंकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नींव मजबूत नेतृत्व ही होता है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
नवनियुक्त हेडमास्टरों को हार्दिक बधाई देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि पदोन्नति आदेश वरिष्ठता और योग्यता के आधार पर पारदर्शी प्रक्रिया के बाद जारी किए गए हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी योग्य उम्मीदवारों को इन महत्वपूर्ण और जिम्मेदारीपूर्ण भूमिकाओं के लिए पदोन्नति मिले। उन्होंने आगे कहा कि पदोन्नत किए गए नए हेडमास्टर तुरंत कार्यभार संभालेंगे, जिससे सरकारी स्कूलों में नई ऊर्जा का संचार होगा।