राष्ट्रीय

बेटी वामिका के साथ आशीर्वाद लेने वृंदावन के एक आश्रम पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

बेटी वामिका के साथ आशीर्वाद लेने वृंदावन के एक आश्रम पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली वृंदावन पहुंचे थे। दोनों को अपनी बेटी के साथ वृंदावन के ‘बाबा नीम करोली’ के आश्रम में स्पॉट किया गया। दोनों श्रीहित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज से मिलने पहुंचे थे। जिसका एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में विराट कोहली और अनुष्का अपनी बेटी के साथ हाथ जोड़े हुए प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं।

अनुष्का ने व्हाइट सूट, ब्लैक जैकेट, व्हाइट कैप, फ्लोरल स्कार्फ पहना है। विराट कोहली ने ओलिव ग्रीन जैकेट ब्लैक कैप और ट्राउजर पहना है। वामिका अनुष्का की गोद में बैठी हैं इसके बाद आश्रम के लोग अनुष्का को एक चुनरी ओढ़ाते हैं और वामिका के गले में माला डालते हैं।

वामिका का वीडियो देख फैंस हुए खुश

व्हाइट ड्रेस में वामिका बेहद क्यूट लग रही हैं। वामिका के इस वीडियो को देख फैंस काफी खुश हुए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘विराट और अनुष्का केली कुंज में श्रीहित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के यहां गए थे और वहां वह पूरे सत्संग में शामिल रहे।’

यह भी पढ़ें ...  नए साल में एमपी में मेट्रो का सफर भोपाल में सितंबर में पूरा होगा काम

एक और फैन ने लिखा है, ‘भगवान इस फैमिली पर आशीर्वाद बनाए रखें। वामिका बहुत क्यूट है।’

पहली बार देखी गई वामिका की झलक

ऐसा पहली बार है कि विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी को पब्लिकली दिखाया है। इससे पहले दोनों बेटी के चेहरे को छिपाते फिरते थे। विराट- अनुष्का ने एक बार मीडिया से अनुरोध किया था कि उनकी बेटी वामिका के फोटोज और वीडियोज को वायरल न किया जाए। विराट और अनुष्का ने 2017 में शादी की थी। 2021 में उनके घर बेटी वामिका का जन्म हुआ।

नवंबर 2022 में भी गए थे उत्तराखंड

अनुष्का और विराट नीम करोली बाबा के बहुत बड़े भक्त हैं। पिछले साल नवंबर में दोनों उत्तराखंड के ककड़ी घाट पर स्थित नीम करोली बाबा के आश्रम पहुंचे थे। दोनों ने वहां हनुमान जी के मंदिर के सामने मत्था टेका था। विराट और अनुष्का का नीम करोली बाबा के प्रति बहुत आस्था है इसलिए टाइम मिलने पर दोनों नीम करोली बाबा के आश्रम जरूर जाते हैं।

यह भी पढ़ें ...  Tarot Rashifal : 29 नवंबर को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें टैरो कार्ड्स से अपना राशिफल

दुबई से सीधे पहुंचे थे वृंदावन: विराट-अनुष्का नया साल मनाने के लिए दुबई गए थे। दोनों ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर फैंस को नए साल की शुभकामनाएं भी दी थीं। इसके बाद दोनों वृंदावन पहुंचे।

कौन हैं नीम करोली बाबा

नीम करोली बाबा देश के बड़े संतो में से एक माने जाते हैं। उनके भक्त उन्हें दिव्य पुरूष भी मानते हैं। उत्तराखंड के ककड़ी धाम स्थित उनके आश्रम में देश विदेश से भक्त पहुंचते रहते हैं।

पीएम मोदी समेत एप्पल के फाउंडर स्टीव जाब्स और हॉलीवुड एक्ट्रेस जूलिया राबर्ट्स भी उनके भक्तों में से एक हैं। नीम करोली बाबा हनुमान जी के उपासक थे। उनके भक्त तो उन्हें ही हनुमान जी का रूप मानते हैं। हालांकि नीम करोली बाबा अब संसार में नहीं हैं लेकिन उनके भक्तों उन्हें अभी भी पूरी श्रद्धा से याद करते हैं।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button