भगवंत मान को 100 से ज्यादा सीटें जीता कर पंजाबी देंगे भाजपा को धक्केशाही का जवाब- केजरीवाल

नई दिल्ली, 06 अक्टूबर 2026*
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
पंजाब में मुद्दा विहीन भाजपा ने अब अपनी केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग शुरू कर दिया है। किसी तरह फर्जी मुद्दों के सहारे भाजपा को पंजाब में घुसाने की कोशिश कर रहे पीएम मोदी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पर ईडी की रेड करा दी। विधानसभा चुनाव से चंद महीने पहले हुई इस रेड पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा और मोदी सरकार पर चौतरफा हमला बोला है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने हमेशा पंजाबियों के साथ धक्का किया है। चाहे किसान आंदोलन, पंजाब के पानी या पंजाब यूनिवर्सिटी का मुद्दा हो और अब पंजाबियों के चुने हुए मुख्यमंत्री के साथ धक्का कर रही है। लेकिन इस बार पंजाबियों ने भगवंत मान को 100 से ज्यादा सीटें जीता कर भाजपा को इस धक्केशाही का जवाब देने का मन बना लिया है।
पंजाब के मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय पर हुई सीबीआई की रेड पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव से दो महीने पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय पर सीबीआई की रेड भाजपा की बौखलाहट का नतीजा है। जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है, उसने पंजाबियों के साथ हमेशा ही धक्का किया है। चाहे किसान आंदोलन हो, पंजाब के पानी का मुद्दा हो, पंजाब यूनिवर्सिटी का मुद्दा हो और अब तो उनके चुने हुए मुख्यमंत्री के साथ भी धक्का कर रही। भाजपा चुनाव लड़कर पंजाब में जीत नहीं सकती तो ईडी-सीबीआई के सहारे चुनाव लड़ना चाहती है। लेकिन पंजाबियों ने अपना मन बना लिया है और भाजपा के सीबीआई रेड का जवाब आने वाले चुनाव ने भगवंत मान को 100 से ज्यादा सीटों से जीता कर दोबारा मुख्यंत्री बना कर देंगे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
वहीं, आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने एक्स पर कहा कि ऑपरेशन ज्ञानेश कुमार पर देश भर में हंगामा हो रहा है तो पंजाब में चुनाव के लिए भाजपा की एडवांस पार्टी के रूप में सीबीआई को भेजा गया है। ये रेड ताक़त का नहीं बौखलाहट का सबूत है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
उधर, ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी सीएम कैंप कायालय पर सीबीआई की रेड पर भाजपा को आड़े हाथ लिया। उन्होंने एक्स पर कहा कि हर चुनाव में भाजपा का सिर्फ एक हथियार ईडी-सीबीआई जांच एजेंसियों का दुरुपयोग है। पंजाब की जनता देख रही है कि किस तरह बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य पर अनुकरणीय काम करने वाली भगवंत सिंह मान सरकार को बदनाम करने में जुटी है। भाजपा इस तानाशाही का जवाब पंजाब की जनता चुनाव में देगी।
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पर हुई सीबीआई रेड पर दिल्ली ‘‘आप’’ यूनिट ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। “आप” के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर कहा कि सीबीआई ने पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय पर छापेमारी की है। मोदी सरकार पंजाब में ठीक वही दिल्ली चुनाव वाला फॉर्मूला दोहरा रही है। पंजाब में चुनावी पैठ बनाने के लिए बेताब भाजपा सरकार अब झूठे मुकदमे दर्ज करेगी और हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारियां करेगी। पंजाब की जनता देख सकती है कि धोखे से चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने दिल्ली के लोगों के साथ क्या किया है। पंजाब में यह धोखाधड़ी दोबारा नहीं दोहराई जा सकेगी।
जबकि, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने एक्स पर कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री के कैंप ऑफ़िस पर सीबीआई रेड मोदी जी की हताशा है। भाजपा पंजाब में राजनीतिक तौर पर घुस तक नहीं पा रही है। इसलिए सीबीआई को लगाया है। मोदी जी, आप किसी गफ़लत में मत रहियेगा, पंजाब को आप ऐसे नहीं डरा सकते। पंजाबी ऐसे नहीं दबते हैं।