कर्मचारियों की शिकायतों के समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, जो कर्मचारियों के मुद्दों के समाधान के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन भी हैं, ने आज यहां स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि नेशनल हेल्थ मिशन (एन.एच.एम.) के कर्मचारियों को पेश आ रही समस्याओं के समाधान के लिए एक संयुक्त समिति गठित की जाए। इस समिति में स्वास्थ्य, वित्त और सामाजिक सुरक्षा विभागों के अधिकारी, शिक्षा विभाग से एक विशेष आमंत्रित सदस्य और एन.एच.एम. एम्प्लाइज यूनियन के दो सदस्य शामिल होंगे। इस दौरान वित्त मंत्री ने शिक्षा विभाग को विभिन्न शिक्षक यूनियनों के वेतन और तबादलों से संबंधित महत्वपूर्ण चिंताओं का भी समयबद्ध तरीके से समाधान करने के निर्देश दिए।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि नेशनल हेल्थ मिशन (एन.एच.एम.) के अधीन आने वाली अन्य यूनियनों से विचार-विमर्श करने के बाद एक व्यापक एजेंडा तैयार किया जाए, ताकि नवगठित समिति उनके मुद्दों का सुचारू समाधान निकाल सके।
वित्त मंत्री ने जोर देते हुए कहा, “संयुक्त समिति को यूनियनों की मांगों से जुड़ी वित्तीय देनदारियों और कानूनी जिम्मेदारियों पर विचार-विमर्श करके इस मुद्दे का समाधान करना चाहिए।” उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को आगे की कार्रवाई के लिए अंतिम प्रस्ताव कैबिनेट सब-कमेटी के समक्ष पेश करने के निर्देश दिए।
इस दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 4161 मास्टर कैडर शिक्षक यूनियन, 3704 शिक्षक यूनियन, कंप्यूटर टीचर्स यूनियन और 180 ई.टी.टी. टैट पास शिक्षक एसोसिएशन (जय सिंह वाला) सहित शिक्षक यूनियनों की चिंताओं को भी सुना। उनकी अधिकांश समस्याएं तबादलों और वेतन से संबंधित थीं। उन्होंने शिक्षा विभाग को उनकी जायज मांगों का समयबद्ध तरीके से समाधान करने के निर्देश दिए, जिससे राज्य का भविष्य गढ़ने वाले शिक्षकों को बड़ी राहत मिल सके।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
वित्त मंत्री ने दोहराया, “भगवंत सिंह मान सरकार कर्मचारियों की जायज चिंताओं का समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे राज्य सरकार और उसके कर्मचारियों के बीच विश्वास और मजबूत होगा।”
इन बैठकों में एन.एच.एम. एम्प्लाइज यूनियन की ओर से डॉ. वाहिद मोहम्मद, डॉ. अमनदीप कौर, डॉ. जतिंदर संधू और रणजीत कौर; 4161 मास्टर कैडर शिक्षक यूनियन की ओर से संदीप सिंह, बलकार सिंह और कुलदीप सिंह; 3704 शिक्षक यूनियन की ओर से जगजीवनजोत सिंह, राजेश्वर राय, राकेश कुमार और सुमीतपाल सिंह; कंप्यूटर टीचर्स यूनियन की ओर से गुरविंदर सिंह, सुनीत सरीन, गगनदीप सिंह और सीतल सिंह; तथा 180 ई.टी.टी. टैट पास शिक्षक एसोसिएशन (जय सिंह वाला) की ओर से कमल ठाकुर, सोहन सिंह, गुरमुख सिंह, गुरप्रीत सिंह, गौरव कांत और परशोत्तम सहित प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।