राजनीतिराज्यराष्ट्रीय

अब 2023 में आएगी देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन

Vande Metro Hydrogen Train In Karnataka by 2023: आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी हाईड्रोजन ट्रेन बनाकर एक नया रिकॉर्ड दर्ज करने जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन वर्ष 2023 में आ जाएगी। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन पूरी तरह से भारत में निर्मित होगी। भारतीय रेलवे के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब कोई हाईड्रोजन ट्रेन रेल की पटरियों पर दौड़ लगाएगी।

पहली स्वदेशी रूप से डिजाइन

रेलवे वंदे मेट्रो ट्रेन का निर्माण कर रहा है जो 1950 और 60 के दशक में डिजाइन की गई ट्रेन का स्थान लेगी। केंद्रीय रेल एवं संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को यह जानकारी दी। वैष्णव ने यह भी कहा कि पहली स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित हाइड्रोजन ट्रेन दिसंबर 2023 में आएगी। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहाकि ‘‘हम वंदे मेट्रो ट्रेन का डिजाइन तैयार कर रहे हैं और डिजाइन मई या जून तक तैयार हो जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें ...  त्रिपुरा में बोले पीएम मोदी, 'पहले वामपंथियों को ही मिलता था योजनाओं का लाभ

हम एक विश्वस्तरीय वंदे मेट्रो डिजाइन कर रहे हैं जो एक बड़ी कामयाबी होगी। रेल मंत्री ने कहा, ‘‘इन वंदे मेट्रो ट्रेन का निर्माण इतनी बड़ी संख्या में किया जाएगा कि देश भर में 1950 और 1960 के दशक की डिजाइन वाली सभी ट्रेन को बदल दिया जाएगा।

आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी हाईड्रोजन ट्रेन बनाकर एक नया रिकॉर्ड दर्ज करने जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन वर्ष 2023 में आ जाएगी। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन पूरी तरह से भारत में निर्मित होगी।

बेंगलुरु में दौड़ेगी ट्रेन

रेलमंत्री ने बताया कि वंदे मेट्रो ट्रेन कर्नाटक के बेंगलुरु में दौड़ेगी। इसका पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया के तहत देश में काफी संख्या में वंदे भारत और वंदे मेट्रो ट्रेनों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें से हाईड्रोजन ट्रेन देश के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। यह पर्यावरण मित्र होगी। इससे प्रदूषण पर शिकंजा कसेगा। हालांकि रेलमंत्री ने यह नहीं बताया कि फिलहाल ये ट्रेन कहां से कहां तक चलेगी।

यह भी पढ़ें ...  राहुल गांधी की भारत जोड़ाे न्याय यात्रा से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटका,मिलिंद देवड़ा ने दिया पार्टी से इस्तीफा

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button