चंडीगढ़, 25 अगस्त:
अनुसूचित जाति (एस.सी.) विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, जो 1 जुलाई, 2026 से राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) के माध्यम से संचालित है, की अधिकतम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज पूरे राज्य में विशेष जागरूकता एवं सहायता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र विद्यार्थी जानकारी के अभाव, प्रक्रिया संबंधी कठिनाई या तकनीकी समस्या के कारण छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की उच्च शिक्षा को प्रत्येक वर्ग तक सुलभ, समान और किफायती बनाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक कठिनाई किसी भी विद्यार्थी के उच्च शिक्षा प्राप्त करने के सपनों में बाधा न बने। उन्होंने सभी पात्र एस.सी. विद्यार्थियों से अपील की कि वे अंतिम तिथि से पहले अपने आवेदन जमा करवाकर इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
नई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों की सुविधा के लिए मंत्री ने विशेष हेल्पडेस्क ई-मेल pms.nspqueries2026@
योजना को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए डॉ. बलजीत कौर ने सभी जिला सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक अधिकारियों को शहरी, ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों में विशेष जागरूकता-सहायता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे पात्र विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में सहायता प्रदान करें तथा अभियान की निगरानी भी सुनिश्चित करें।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
मंत्री ने उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण, स्कूल शिक्षा और पशुपालन विभागों के निदेशकों सहित सभी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और संबंधित शैक्षणिक संस्थानों को निर्देश दिए कि वे विद्यार्थियों को फॉर्म भरने और जमा करवाने में पूरा सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सभी विभागों और संस्थानों के सामूहिक प्रयासों से ही योजना का अधिकतम लाभ पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचाया जा सकता है।
पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना (सत्र 2026-27) के लिए निम्नलिखित समयबद्ध कार्यक्रम जारी किया गया है:
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
*योजना का समयबद्ध कार्यक्रम*
*छात्रवृत्ति पोर्टल के संचालित होने की तिथि: 1 जुलाई, 2026*
*विद्यार्थियों द्वारा आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि: 15 नवंबर, 2026*
*दोषपूर्ण आवेदनों में सुधार की अंतिम तिथि: 30 नवंबर, 2026*
*संस्थान स्तर पर सत्यापन की अंतिम तिथि: 30 नवंबर, 2026*
*DNO/SNO/MNO स्तर पर अंतिम सत्यापन: 15 दिसंबर, 2026*
डॉ. बलजीत कौर ने दोहराया कि पंजाब सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र एस.सी. विद्यार्थी को समय पर वित्तीय सहायता प्रदान कर उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध करवाना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों और जिला प्रशासन के सामूहिक प्रयासों से कोई भी पात्र विद्यार्थी इस महत्वपूर्ण योजना के लाभ से वंचित नहीं रहेगा।