आज की ख़बरहरियाणा

कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया बिल्डिंग ए सेल्फ एंड रिलाएंट इंडियाः ए स्वदेशी पर्सपेक्टिव पुस्तक का विमोचन

कुरुक्षेत्र, 1 सितम्बर। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने मंगलवार को बिल्डिंग ए सेल्फ एंड रिलाएंट इंडियाः ए स्वदेशी पर्सपेक्टिव पुस्तक का विमोचन किया।
कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बताया कि इस पुस्तक में भारत की आत्मनिर्भरता, स्वदेशी चिंतन, सांस्कृतिक विरासत और सतत विकास की अवधारणा पर विभिन्न विद्वानों के शोधपरक विचार प्रस्तुत किए गए हैं। पुस्तक में स्वदेशी दर्शन के दार्शनिक एवं ऐतिहासिक आधार, भारतीय ज्ञान एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण, स्वास्थ्य एवं कल्याण, उद्यमिता, सतत आर्थिक विकास, सुशासन, नवाचार तथा रणनीतिक आत्मनिर्भरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है।
पुस्तक के संपादक प्रो. सोमनाथ सचदेवा, प्रो. संजीव शर्मा, प्रो. आनंद कुमार, तारा चंद एवं डॉ. सुखबीर सिंह हैं। इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि भारत की पारंपरिक ज्ञान-परंपराओं और आधुनिक विकास नीतियों के समन्वय से ही देश आत्मनिर्भरता की दिशा में और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत 2047’ के राष्ट्रीय संकल्प को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पुस्तक शोधार्थियों, शिक्षाविदों, विद्यार्थियों, नीति-निर्माताओं तथा स्वदेशी एवं आत्मनिर्भर भारत के विषय में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए एक उपयोगी संसाधन सिद्ध होगी।
इस अवसर पर पुस्तक के संपादक तारा चंद एवं डॉ. सुखबीर सिंह भी उपस्थित रहे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button