चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर सांसद किरण खेर लापता के पोस्टर लगे हैं। रेलवे स्टेशन पर वसूले जा रहे ‘पिक एंड ड्रॉप’ चार्जेस के खिलाफ चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस ने यह पोस्टर छपवाए हैं। इनमें खेर की फोटो के साथ लिखा है कि चंडीगढ़ की दु:खी जनता अपनी लापता सांसद को रेलवे स्टेशन पर ढूंढ रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
वहीं पोस्टर पर खेर की फोटो के नीचे ‘मिसिंग’ लिखा गया है। इसी तरह भाजपा के चुनाव चिन्ह की फोटो वाला एक और पोस्टर जारी किया गया है। इसमें लिखा गया है कि चंडीगढ़ की दुखी जनता लापता भाजपा को रेलवे स्टेशन पर ढूंढ रही है। यूथ कांग्रेस का रेलवे स्टेशन पर लगाए टोल के खिलाफ प्रदर्शन बीते 28 नवंबर से चल रहा है। आज चंडीगढ़ कांग्रेस यूथ कांग्रेस के साथ मिलकर प्रदर्शन करेगी।
प्रधान का आमरण अनशन जारी
यूथ कांग्रेस के प्रधान मनोज लुबाना का आमरण अनशन आज 6वें दिन में प्रवेश कर गया है। इसके बावजूद रेलवे अथॉरिटी या किसी अन्य अफसर द्वारा टोल के रेट कम करने या हटाने को लेकर अभी तक कोई आश्वासन नहीं दिया गया है। बीते बुधवार पंजाब कांग्रेस के प्रधान बरिंदर सिंह ढिल्लो भी चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल हुए थे।
‘मोदी सरकार अहंकारी और तानाशाही’
चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रधान हरमोहिंदर सिंह लक्की ने मोदी सरकार को अहंकारी और तानाशाही बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सिर्फ देश की भोली-भाली जनता को लूटना चाहती है। आम आदमी लगातार महंगाई की मार झेल रहा है और ऊपर से टोल टैक्स लगाकर जनता के जेब को और खाली करने की योजना है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
50 से 200 रुपए तक टोल वसूल रहे
मनोज लुबाना ने कहा कि रेलवे प्रशासन लोगों को लूटने में लगा है। पर्ची के डर से लोग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए बच्चों समेत पैदल पहुंच रहे हैं। लुबाना ने कहा लोगों के लिए रेलवे स्टेशन में व्हीकल की एंट्री सिर्फ 6 मिनट के लिए फ्री की गई है जो काफी कम समय है। इसके बाद 50 और 200 रुपए तक चार्ज वसूला जा रहा है। बच्चे, बूढ़े और महिलाएं टोल चार्ज से बचने के लिए सूटकेस, बैग लेकर पैदल रेलवे स्टेशन आ-जा रहे हैं। बता दें कि बीते 23 सितंबर को पार्किंग के नए रेट लागू हुए थे।