आज की ख़बरपंजाब

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

चंडीगढ़, 29 अक्टूबर:

पंजाब की मंडियों में सरकारी एजेंसियों द्वारा धान की कुल खरीद 101.96 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) से अधिक हो गई है, जो राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

इसके साथ ही 4.71 लाख किसानों के बैंक खातों में 20,713.24 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा करवाई जा चुकी है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने राज्य में चल रहे धान खरीद सीजन की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि अब तक 70 लाख मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका है, जो 72 घंटे के चक्र के हिसाब से लगभग 86 प्रतिशत है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

खरीद प्रक्रिया को सुचारु ढंग से संपन्न करने के लिए राज्य में 2,500 से अधिक मंडियां चालू हैं और किसानों की फसल 2,461 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदी जा रही है।

श्री कटारूचक्क ने आगे कहा कि राज्य सरकार धान खरीद के लिए निर्धारित 180 लाख मीट्रिक टन के लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लेगी।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि बाहरी राज्यों का धान पंजाब की मंडियों में न बिके। उन्होंने कृषि क्षेत्र के हितों की रक्षा के लिए इस संबंध में कड़ी निगरानी रखने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों द्वारा कड़ी मेहनत से पैदा किए गए अनाज के एक-एक दाने की खरीद के लिए प्रतिबद्ध है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button