राजनीति

बिग बॉस 16 से बाहर आते ही अब्दु के फैन्स का ‘प्यार’, जानें कैसे मिल सकेंगे छोटे भाईजान से

बिग बॉस 16′ में अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल जीतने वाले अब्दु रोजिक का सफर शो से खत्म हो चुका है। छोटे भाईजान को अपने कुछ प्रोजेक्ट्स के चलते ही शो को अलविदा कहना पड़ा था। वहीं, अब ‘बिग बॉस’ के घर से बेघर होने के बाद अब्दु ने अपने फैंस को एक तोहफा दिया है। वह 15 जनवरी यानी आज अपने अपने फैंस से मिलने जा रहे हैं।

दरअसल, अब्दु रोजिक अपना नया गाना ‘प्यार’ लॉन्च करने वाले हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अब्दु ने बताया कि वह आज यानी 15 जनवरी को मुंबई में अपने फैंस से मिलने वाले हैं। अपने सॉन्ग लॉन्च के इवेंट में अब्दु ने फैंस को इनवाइट किया। यह इवेंट मुंबई के कुर्ला में स्थित फीनिक्स मार्केसिटी मॉल में 2 बजे होगा।

अब्दु रोजिक के नए गाने की अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। साथ ही उनसे मिलने के लिए भी एक्साइटेड हैं। ‘बिग बॉस 16’ से अब्दु रोजिक को बीच में अपना सफर वर्क कमिटमेंट्स के चलते खत्म करना पड़ा था। शो से अब्दु के बाहर जाने की खबर सुनने के बाद सभी घरवाले हैरान हो गए थे। वहीं, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन और निमृत कौर का रो-रोकर बुरा हाल था। इसके अलावा सभी कंटेस्टेंट भी मायूस दिखे थे।

यह भी पढ़ें ...  मेरे भाई को नहीं खरीद पाए और ना कभी खरीद पाएंगे: प्रियंका गांधी वाड्रा

वहीं, अब शो से बाहर आने के बाद अब्दु रोजिक काफी खुश हैं। वह दूसरी बार शो से बाहर आए हैं। इससे पहले भी अपने काम के सिलसिले में उन्हें कुछ दिन शो से बाहर आना पड़ा था। वहीं, आज वह अपना नया गाना ‘प्यार’ लॉन्च करने जा रहे हैं। ऐसे में फैंस अब काफी खुश हो गए हैं।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button