आज की ख़बरराजनीति

मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप की BJP में जॉइनिंग;

Manish Kashyap Joins BJP: बिहार के बेहद मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप अब भाजपाई हो गए हैं। मनीष कश्यप ने बीजेपी जॉइन कर ली है। मनीष कश्यप वीरवार सुबह अपनी मां के साथ दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। जिसके बाद सांसद मनोज तिवारी और अन्य नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। बताया जा रहा है कि, बीजेपी में शामिल होने के बाद अब मनीष कश्यप दिल्ली में जेपी नड्डा या अमित शाह से भी मुलाक़ात कर सकते हैं। वहीं मनीष कश्यप को पार्टी में कोई अहम जिम्मेदारी या बिहार विधान परिषद सदस्य यानि एमएलसी बनाए जाने की भी चर्चा है।

 

चुनाव लड़ेंगे मनीष कश्यप?

मनीष कश्यप खुद को सन ऑफ बिहार (Son of Bihar) कहते हैं। जेल से निकलने के बाद मनीष कश्यप ने बिहार और देश के लिए काम करने का ऐलान किया था। मनीष कश्यप ने ऐलान किया था कि वो बिहार में पश्चिमी चंपारण सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। मनीष कश्यप ने कहा था कि, किसी भी दल का टिकट मिले तो वह चुनाव लड़ेंगे। हालांकि किसी पार्टी से ऑफर नहीं मिलने पर वह लोकसभा चुनाव 2024 में पश्चिमी चंपारण सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनावी प्रचार कर रहे थे और चंपारण सीट पर बीजेपी उम्मीदवार संजय जायसवाल को निर्दलीय चुनौती दे रहे थे।

यह भी पढ़ें ...  सीबीआई ने 8 नवजात शिशुओं को बचाया, कई राज्यों में सर्च ऑपरेशन
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button