राष्ट्रीय

मालदीव से भंग हुआ भारतीय पर्यटकों का मोह! 33 फीसदी ने मोड़ा मुंह, मुइज्जू को ‘दोस्त’ चीन का सहारा

के साथ विवाद ने मालदीव का हाल बेहाल कर दिया है। दरअसल, पर्यटकों की कमी के कारण मालदीव का पर्यटन उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मालदीव पर्यटन मंत्रालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, मालदीव जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में पिछले साल की तुलना में 33 प्रतिशत की गिरावट आई है।

 

भारतीय पर्यटकों में आई भारी गिरावट

पर्यटन मंत्रालय के 2023 के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल 4 मार्च तक 41,054 भारतीय पर्यटकों ने मालदीव का दौरा किया था। वहीं, इस वर्ष 2 मार्च तक भारतीय पर्यटकों की संख्या 27,224 दर्ज की गई। मालदीव स्थित अधाधू ने बताया कि यह पिछले साल की तुलना में 13,830 कम था।

पिछले वर्ष की समान अवधि में, भारत 10 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ मालदीव में पर्यटकों के लिए दूसरा सबसे बड़ा स्रोत बाजार था। हालांकि, भारत अब छह प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ सूची में छठे स्थान पर है।

यह भी पढ़ें ...  श्रीलंका ने भारत को भेंट की सम्राट अशोक के बेटे-बेटी की पेंटिंग, केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट की तस्वीरें
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button