’कुरुक्षेत्र, 8 सितम्बर। कुरुक्षेत्र बाल कल्याण विभाग एवं राज्य अपराध शाखा के संयुक्त प्रयासों से एक लापता बच्चे को उसके परिजनों से मिलवाने में सफलता प्राप्त हुई। बाल कल्याण विभाग के अध्यक्ष ने बताया कि 27 जनवरी 2022 को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र थाना पुलिस द्वारा एक लावारिस बच्चे की सूचना दी गई थी। बच्चे ने अपना नाम सावन बताया तथा उसकी अनुमानित आयु 10 से 12 वर्ष थी।
बच्चे की देखभाल एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे बाल कल्याण समिति के सुपुर्द किया गया। समिति एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा बच्चे की समुचित देखभाल के साथ-साथ उसकी पढ़ाई की भी सुचारू व्यवस्था की गई।
बच्चे की पहचान सुनिश्चित करने के लिए जब उसका आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया शुरू की गई तो आधार केंद्र से जानकारी मिली कि बच्चे का आधार कार्ड पहले से बना हुआ है। आधार कार्ड में दर्ज पते की जांच करने पर पता चला कि बच्चा हरिद्वार का रहने वाला है।
इसके बाद राज्य अपराध शाखा, कुरुक्षेत्र के सहयोग से हरिद्वार बाल कल्याण विभाग एवं संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया गया। बाल कल्याण विभाग, कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष श्री राजीव, सदस्य श्रीमती सोनिया कौशिक, श्रीमती मंजुला गोयल, श्रीमती नीलम, इंचार्ज एएचटीयू तथा हरिद्वार बाल कल्याण समिति के सहयोग से बच्चे के परिजनों की पहचान सुनिश्चित की गई और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
बाल कल्याण विभाग, कुरुक्षेत्र तथा राज्य अपराध शाखा के इस सामूहिक प्रयास से लंबे समय से लापता बच्चे को उसके परिवार से मिलाने में सफलता मिली। इस प्रयास ने बाल संरक्षण एवं पुनर्वास की दिशा में विभागों के आपसी समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित किया।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें