चंडीगढ़

स्वच्छता में चंडीगढ़ का जलवा, 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों में देशभर में दूसरा स्थान

चंडीगढ़।

 सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ ने एक बार फिर स्वच्छता के क्षेत्र में अपनी पहचान मजबूत की है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में चंडीगढ़ ने 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। केंद्र सरकार की ओर से आयोजित देशव्यापी स्वच्छता मूल्यांकन में मिली इस उपलब्धि से नगर निगम प्रशासन, सफाई कर्मचारियों और शहरवासियों में खुशी का माहौल है। वहीं, राष्ट्रीय स्वच्छ शहरों की श्रेणी में महाराष्ट्र के नवी मुंबई ने पहला, गुजरात के सूरत ने दूसरा और आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए। ये पुरस्कार स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत शहरों में सफाई और स्वच्छता के लिए किए गए प्रयासों को मान्यता देने के लिए दिए गए। यह सर्वेक्षण का दसवां संस्करण है। इस बार शहरों की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए नदी किनारे बसे शहरों, समुद्री तटीय क्षेत्रों और पहाड़ी इलाकों की स्वच्छता का अलग-अलग मूल्यांकन किया गया।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

चंडीगढ़ ने फिर बढ़ाया सिटी ब्यूटीफुल का मान
स्वच्छ सर्वेक्षण में चंडीगढ़ का दूसरा स्थान हासिल करना शहर के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में बेहतर प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ ने देशभर में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में नगर निगम प्रशासन, सफाई कर्मचारियों और नागरिकों की भागीदारी अहम रही है। इस उपलब्धि से स्वच्छता के प्रति शहरवासियों के सामूहिक प्रयासों को भी पहचान मिली है।

नदी तटीय शहरों में रीवा अव्वल
नदी किनारे बसे शहरों की श्रेणी में मध्य प्रदेश के रीवा ने पहला स्थान हासिल किया है। छत्तीसगढ़ का बिलासपुर दूसरे और उत्तर प्रदेश का वाराणसी तीसरे स्थान पर रहा। इस श्रेणी में नदी किनारे बसे शहरी क्षेत्रों की सफाई और जल स्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के प्रयासों को महत्व दिया गया।

समुद्री तटीय शहरों में पुरी ने मारी बाजी
समुद्र तट वाले शहरों की श्रेणी में ओडिशा के पुरी ने पहला स्थान हासिल किया। केरल का अलप्पुझा दूसरे और महाराष्ट्र का रत्नागिरी तीसरे स्थान पर रहा। इस श्रेणी में समुद्र तटों और उनके आसपास के शहरी क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था का मूल्यांकन किया गया।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

हिमालयी शहरों में रुद्रपुर सबसे स्वच्छ
हिमालयी शहरों की श्रेणी में उत्तराखंड के रुद्रपुर ने पहला स्थान हासिल किया। जम्मू दूसरे और जम्मू-कश्मीर का शोपियां तीसरे स्थान पर रहा। इस श्रेणी में पहाड़ी क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता व्यवस्था का आकलन किया गया।

अहमदाबाद बना सर्वश्रेष्ठ मेंटर शहर
स्वच्छ शहर जोड़ी पहल के तहत गुजरात के अहमदाबाद को पहला मेंटर शहर चुना गया, जबकि गुजरात के साणंद को उसका मेंटी शहर बनाया गया। मध्य प्रदेश के इंदौर ने दूसरा स्थान हासिल किया और देपालपुर को उसका मेंटी शहर चुना गया। इस पहल का उद्देश्य बेहतर प्रदर्शन करने वाले शहरों के अनुभव और कार्यप्रणाली का लाभ दूसरे शहरों तक पहुंचाना है, ताकि वहां भी सफाई व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

73 शहरों से शुरू हुआ सफर, अब 4,751 से अधिक शहर शामिल
स्वच्छ सर्वेक्षण की शुरुआत वर्ष 2016 में हुई थी। उस समय इसमें देश के केवल 73 शहरी स्थानीय निकाय शामिल थे। अब दसवें संस्करण में इसका दायरा बढक़र 4,751 से अधिक शहरों तक पहुंच गया है। इस बार शहरों की सफाई व्यवस्था का आकलन करते समय नागरिकों की राय को भी अधिक महत्व दिया गया। इसके साथ ही नदी किनारों, समुद्री तटों और अन्य जल स्रोतों के आसपास की स्वच्छता को भी व्यापक रूप से मूल्यांकन में शामिल किया गया। इससे अलग-अलग भौगोलिक परिस्थितियों वाले शहरों की स्वच्छता व्यवस्था का अलग-अलग आधार पर आकलन करना संभव हुआ।

इस अभियान के तहत देशभर के 4751 से अधिक शहरों का मूल्यांकन किया गया। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के नेतृत्व में हुए इस सर्वेक्षण में शहरों की सफाई व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं को विभिन्न मानकों पर परखा गया

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button