35 मुस्लिम परिवार के 190 लोग, नदी किनारे सबका मुंडन… ऐसे सनातन धर्म में हो गई सभी की वापसी

मप्र के देवास जिले के आखिरी छोर पर बसे नेमावर में 35 परिवार के 190 लोगों ने संत समाज के सानिध्य में सनातन धर्म में वापसी की है। घर वापसी करने वाले सभी लोग घुमंतू समाज से जुड़े है। घर वापसी करने वाले लोगों का कहना है कि इनके पूर्वज पहले हिन्दू ही थे, पर किन्हीं कारणों से मुस्लिम बन गए थे।
नेमावर के अलावा जामनेर और आसपास के कुल 35 परिवारों के लोग इनमें शामिल हैं। सभी लोगों ने नेमावर में विधिवत मुंडन, नर्मदा स्नान, हवन, यज्ञोपवीत आदि क्रियाएं कर घरवापसी की। बताया जाता है कि करीब चार पीढ़ी पहले इन लोगों के पूर्वजों ने परिस्थितियों के चलते वर्ग विशेष को अपना लिया था। इनकी कुलदेवी चामुंडा थीं। घरों में कुलदेवी का पूजन होता था और उसी परपंरानुसार विवाह आदि रस्में संपन्न करते थे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
MP : देवास में 35 मुस्लिम परिवारों के 190 लोगों ने अपनाया हिंदू धर्म, सबका किया मुंडन
Madhya Pradesh | #MadhyaPradesh | Dewas | #Dewas pic.twitter.com/xRn4i3I7SG
— News24 (@news24tvchannel) August 1, 2023
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
घरवापसी करने वाले सभी लोग नेमावर के पास ही जामनेर गांव में रह रहे थे। ये मदारी समाज के थे, जिनकी प्रवृत्ति घुमंतू होती है। नेमावर में नर्मदा तट पर सोमवार सुबह संतों के सान्निध्य में विधि-विधान से प्रक्रिया संपन्न हुई।
घर वापसी करने वाले लोगों में लगभग 55 पुरुष, 50 महिलाएं और शेष बच्चे शामिल हैं। इस मौके पर नेमावर के संत रामस्वरूप दास शास्त्री और सैलाना, रतलाम के संत आनंदगिरि महाराज उपस्थित थे। स्वधर्म में वापसी कर सभी लोगों ने खुशी जाहिर की।
स्वधर्म वापसी पर अनुभव साझा करते हुए रामसिंह (पूर्व में मोहम्मद शाह) ने कहा कि हमारे पूर्वज भले ही परिस्थितिवश वर्ग विशेष के हो गए थे, पर हमारे रक्त में सनातन संस्कार ही प्रवाहित हो रहे हैं। आज अपने स्वधर्म में वापसी से हमें बहुत खुशी हो रही है।
संत आनंदगिरि महाराज ने बताया कि ये सभी लोग मूल रूप से रतलाम जिले के आम्बा गांव के निवासी हैं। इनके पूर्वज उसी गांव के निवासी थे। करीब चार पीढ़ी पहले इनके पूर्वजों ने धर्म परिवर्तन किया था। चार वर्ष पूर्व हमारे संपर्क में आए थे तो स्वधर्म वापसी की बात कही थी। तभी से प्रक्रिया चल रही थी। सोमवार को विधिवत रूप से स्वधर्म वापसी करवाई और नामकरण किया। ये सभी लोग घुमंतू मदारी समाज के हैं।