हरियाणा

पंचकूला में शालीमार चौक पर कार ने बाइक को मारी टक्कर,एक की मौत दूसरा घायल।

पंचकूला (उमंग श्योराण)।पंचकूला में देर रात शालीमार चौक पर एक एसयूवी कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी।

 

 

 

जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया हैं।

 

 

मृतक की पहचान अमन कश्यप आगरा निवासी के रूप में हुई है।

 

 

वही दूसरे घायल की हालत गंभीर बनी हुई है जिसका उपचार सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में चल रहा है।

 

 

जानकारी के अनुसार चश्मदीदों ने बताया कि देर रात दो बाइक सवार माजरी चौक से सेक्टर 8 की तरफ जा रहे थे।

 

 

उसी दौरान एमडीसी की तरफ से एक्सयूवी कार सवार चालक गाड़ी को चलाता हुआ आया और बाइक सवारों को टक्कर मार दी।

 

 

और करीब 100 मीटर बाइक सवारों को घसीटते ले गया।

 

 

जिसके बाद गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई और दोनों घायल लहूलुहान अवस्था में सड़क पर गिर गए।

यह भी पढ़ें ...  हरियाणा में हाउसिंग फॉर ऑल के तहत जरूरतमंद परिवारों के लिए बनाए जाएंगे 1 लाख घर

 

 

मोके पर मौजूद लोगों ने घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी गई।

 

 

नागरिक अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद अमन को मृत घोषित कर दिया।

 

 

वही दूसरे घायल की हालत गंभीर बनी हुई है वह भी कुछ भी बोलने की हालात में नहीं है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button