राज्यहिमाचल प्रदेश

किन्नौर में हांगो की पहाड़ियों में झुंड में दिखे 3 बर्फानी तेंदुए, कैमरे में कैद हुई वीडियो

किन्नौर के हांगो गांव से बर्फानी तेंदुओं के झुंड का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में तीन से चार बर्फानी तेंदुए साफ देखे जा सकते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बीते 18 दिनों से बर्फानी तेंदुए गांव के आस पास घूम रहे हैं। जिसके चलते उन्हें डर के साये में जिन पड़ रहा है। अब तक तेंदुए दर्जनों पालतू जानवरों को अपना शिकार बना चुके हैं।

 

ग्रामीणों ने किन्नौर प्रशासन से इन तेन्दुओं को पकड़ने की मांग भी रखी है। इस संदर्भ मे बीते शनिवार को सहायक आयुक्त से भी उन्होंने मुलाकात की थी, जिसके बाद वन विभाग द्वारा इन तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था लेकिन तेंदुए अब तक पकड़ में नहीं आए हैं। ग्रामीणों ने किन्नौर प्रशासन से ड्रोन की सहायता से तेंदुए पर नजर रखने की मांग की है।

यह भी पढ़ें : गैंगस्टर युवराज सिंह उर्फ जोरा का एनकाउंटर,चंडीगढ़ के नजदीक ढकोली में 2 घंटे चली मुठभेड़

यह भी पढ़ें : दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप, यातायात प्रभावित, 20 जनवरी तक येलो अलर्ट

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button