बैचवाइज भर्ती होंगे 355 शारीरिक शिक्षक

स्कूल शिक्षा विभाग में बैचवाइज आधार पर 355 शारीरिक शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती जॉब ट्रेनी के आधार पर की जाएगी। राज्य के सभी जिलों में भर्ती को लेकर प्रक्रिया आरंभ की गई है। इन पदों की भर्ती के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया सभी जिलों के उपनिदेशक स्कूल शिक्षा और प्रारंभिक शिक्षा कार्यालयों में तीन से चार जून,2026 तक निर्धारित की गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी उम्मीदवारों को निर्देश दिए हैं, वह अपने अपने गृह जिला में निर्धारित प्रपत्र पर जिलों की प्राथमिकताओं का क्रम भरकर दें।
शिक्षा विभाग के अनुसार एक बार दी गई प्राथमिकता किसी भी परिस्थिती में बदली नहीं जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जो उम्मीदवार शरीरिक शिक्षक के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों 10 जनवरी 2011 तथा बैच के अनुसार पद के लिए पात्र है, वे केवल अपने गृह जिला में बैचवाइज भर्ती की काउंसिलिंग के लिए उपस्थित हो सकते है। प्रदेश में जिलावार पदों की बात की जाए तो विभिन्न श्रेणियों में जिला बिलासपुर में कुल 10 पद भरे जाएंगे। वहीं चंबा जिला में 29, हमीरपुर में 18, कांगड़ा में 75, किन्नौर में सात, कुल्लू में 24, लाहुल-स्पीति में 5, मंडी में 62, शिमला जिला में 42, जिला सिरमौर में 30, सोलन में 14, ऊना में 39 शारिरीक शिक्षकों को जॉब ट्रेनी के तौर पर भरा जाएगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714