उत्तरकाशी जिले में सिल्क्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया
उत्तराखंड उत्तरकाशी जिले के सिलक्यारा सुरंग में 17 दिन से फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने पर एजेंसियों को सभी 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाले जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। सभी श्रमिक सिल्कयारा सुरंग के भीतर फंसे हुए थे। सिल्क्यारा से बरकोट के बीच निर्माणाधीन सुरंग का एक भाग 12 नवंबर को ढह जाने के कारण सभी श्रमिक सुरंग में फंसे रह गए। राज्य सरकार और केंद्र सरकार की सभी एजेंसियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने बचाव मिशन को सफल बनाने के लिए युद्धस्तर पर काम किया। फंसे हुए श्रमिकों को भोजन, ऑक्सीजन और एक पाइप लाइन के जरिए संपर्क के लिए फोन दिए गए थे। श्रमिकों और उनके परिवारजनों ने सुरंग से सुरक्षित बाहर निकाले जाने पर केंद्र और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।
सिल्क्यारा सुरंग से सफलतापूर्वक बचाए गए 41 श्रमिकों की चिकित्सा जांच चिन्यालीसौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में की जा रही है।
#WATCH सिल्क्यारा सुरंग से सफलतापूर्वक बचाए गए 41 श्रमिकों की चिकित्सा जांच चिन्यालीसौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में की जा रही है। pic.twitter.com/ZVh0aaJqTA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 29, 2023