मनोरंजन

सलमान खान के घर के बाहर गोलियां चलीं

Salman Khan House Firing:

बॉलीवुड स्टार सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलियां चलने से मुंबई पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि, रविवार सुबह 5 बजे के करीब बाइक सवार 2 बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने करीब 4 राउंड गोलीबारी की और मौके से फरार हो गए। वहीं गोलियां चलने के दौरान सलमान घर के अंदर ही मौजूद थे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

वारदात के बाद से सलमान खान और उनके पूरे परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सलमान के घर के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। वहीं इस घटना के बाद से सलमान खान और पूरे परिवार के लोग दहशत में हैं। महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से खुद बात की है और उन्हें चिंता न करने को कहा है। सीएम ने सलमान खान को भरोसा दिलाया है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

मीडिया से बात करते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। आरोपियों को पकड़ा जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कानून को अपने हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सीएम ने कहा कि मुंबई पुलिस कमिश्नर को सलमान खान और उनके पूरे परिवार की सुरक्षा बढ़ाने के लिए सूचित किया गया है। मैंने सलमान खान से भी बात की है, सरकार उनके साथ है और उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button