चंडीगढ़, 3 नवंबर:*
पंजाब के जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने आज विभाग में नव नियुक्त 11 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
पंजाब भवन में आयोजित संक्षिप्त समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री ने बताया कि ये नियुक्तियां पंजाब सरकार की अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने की नीति के तहत की गई हैं। इस नीति के अंतर्गत सरकारी सेवा के दौरान दिवंगत हुए कर्मचारियों के पात्र पारिवारिक सदस्यों को रोजगार सहायता प्रदान की जाती है। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वालों में एक जूनियर ड्राफ्ट्समैन, तीन क्लर्क और सात सेवादार शामिल हैं।
नव नियुक्त कर्मचारियों और उनके परिवारों को बधाई देते हुए स. हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनियुक्त कर्मचारी अपनी समर्पित सेवाओं के माध्यम से पंजाब की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इन उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी प्रदान करके राज्य सरकार ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई है। उन्होंने नव नियुक्त कर्मचारियों से अपील की कि वे अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी, निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाएं तथा विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने के लिए काम करें।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने संबंधी मान सरकार के प्रयासों का उल्लेख करते हुए स. मुंडियां ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने के अभियान के तहत जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग में वर्ष 2022-23 से लगातार भर्तियां की जा रही हैं।
भर्ती का विवरण साझा करते हुए उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान विभाग में 44 उपमंडल इंजीनियर, 97 जूनियर इंजीनियर, 84 जूनियर ड्राफ्ट्समैन, 59 क्लर्क, 27 स्टेनो-टाइपिस्ट, 34 जूनियर टेक्नीशियन, 77 तकनीकी सहायक, 135 सेवादार, दो चौकीदार और 11 सफाई सेवक भर्ती किए गए हैं। ये सभी कर्मचारी पंजाब के विभिन्न जिलों में अपनी सेवाएं निभा रहे हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अतिरिक्त कर्मचारियों की भर्ती से विभाग की मानव संसाधन संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही चल रही और नई शुरू की जाने वाली विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए विभाग की कार्यक्षमता में भी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि विभाग ग्रामीण पंजाब के निवासियों को स्वच्छ पेयजल और बेहतर स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ सरकार की रोजगार योजनाओं के तहत योग्य युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए भी प्रयासरत है।
नव नियुक्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए स. हरदीप सिंह मुंडियां ने उम्मीद जताई कि वे जनसेवा के मूल्यों को कायम रखते हुए पूरी लगन से काम करेंगे और जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग की कार्यक्षमता तथा प्रगति में अपना योगदान देंगे।
इस अवसर पर नव नियुक्त कर्मचारियों और उनके पारिवारिक सदस्यों ने सरकारी क्षेत्र में सेवा करने का अवसर प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और पंजाब सरकार का आभार व्यक्त किया।