चंडीगढ़: उत्तर भारत में घने कोहरे और धुंध के कारण दिल्ली से आने वाली दोनों वंदे भारत निर्धारित समय से करीब 35 मिनट देरी से चंडीगढ़ पहुंची।इसके साथ ही दिल्ली- चंडीगढ़ शताब्दी ट्रेन गाड़ी संख्या 12011 निर्धारित समय 10.58 बजे की जगह 1 घंटे 35 मिनट देरी से पहुंची।
प्रयागराज से आने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 14217 भी सुबह 9. 15 की जगह रात 7 बजे के करीब पहुंची। इसके साथ ही सद्भावना एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12231 भी निर्धारित समय से 1 घंटे 40 मिनट देरी से चंडीगढ़ पहुंची। इसके साथ ही हावड़ा से कालका जाने वाली कालका मेल निश्चित समय से 8 घंटे लेट रही।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इसी क्रम में 12054 हरिद्वार जन शताब्दी अपने तय समय 7.57 से लगभग 20 मिनट देरी से जालंधर सिटी स्टेशन पर पहुंची जबकि 12053 अमृतसर जन शताब्दी अपने निर्धारित समय रात 9.10 से सवा घंटा लेट चल रही थी।
दोपहर को दिल्ली से जालंधर आने वाली स्वर्ण शताब्दी 12029 अपने तय समय 12.06 से लगभग 2 घंटे देरी के साथ दोपहर 2 बजे के करीब जालंधर सिटी स्टेशन पर पहुंची जबकि 12030 अमृतसर से दिल्ली जाते समय शाम 5.53 से लगभग आधे घंटे की देरी के साथ 6.25 पर जालंधर स्टेशन पर पहुंची। अमृतसर शताब्दी दिल्ली जाते समय जालंधर के अपने तय समय 5.58 से 40 मिनट की देरी के साथ 6.38 पर सिटी स्टेशन पर पहुंची जबकि 12013 दिल्ली से आते समय ऑन टाइम रही।
इसी तरह से 12715 सचखंड एक्सप्रैस अपने तय समय 9 जनवरी रात 8.50 से सवा 9 घंटे की देरी के साथ 10 जनवरी को सुबह साढ़े 5 बजे के करीब जालंधर पहुंची। वहीं, 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रैस सुबह 4.50 से लगभग 6 घंटे लेट रहते हुए पौने 11 बजे के करीब सिटी स्टेशन पर पहुंची।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
11077 जेहलम एक्सप्रैस जालंधर कैंट के अपने तय समय सुबह 5.10 से लगभग 6 घंटे लेट रहते हुए 11 बजे के करीब स्टेशन पहुंची। जम्मूतवी जाने वाली 12413 पूजा सुपरफास्ट 13 घंटे लेट रही और शाम साढ़े 4 बजे के बाद कैंट स्टेशन पर पहुंची। जिस कदर धुंध पड़ रही है उसके चलते आने वाले दिनों में यात्रियों को परेशानी पेश आने की संभावना है, इसके चलते यात्रियों को अपने टाइम को मैनेज करके चलना चाहिए।