अमरीका के हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश, नवरात्र के पहले दिन हमला करने पहुंचा था, मौके पर रायफल जाम

अमरीका में इलिनोइस राज्य के शिकागो उपनगरीय क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े ङ्क्षहदू मंदिर को निशाना बनाकर गोलीबारी करने की गहरी साजिश को विफल कर दिया है। पुलिस ने इस सिलसिले में स्वयं को ‘श्वेत नस्लवादी‘ बताने वाले 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, जिसकी राइफल अंतिम समय में जाम हो जाने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।
नवरात्र के त्योहारी मौसम के बीच सामने आई इस घटना के बाद ङ्क्षहदू समुदाय में ङ्क्षचता व्यक्त की गई है। यह घटना पिछले रविवार की है, जिसका खुलासा अमरीकी अधिकारियों ने स्थानीय समयानुसार बुधवार दोपहर बाद लगभग 1:54 बजे (भारतीय समयानुसार बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात लगभग 12:24 बजे) किया। पैलाटाइन और माउंट प्रॉस्पेक्ट पुलिस विभाग ने आरोपी अलेक्सांद्रोस पापोराकिस को रविवार को गिरफ्तार किया था। शिकागो स्थित भारतीय महावाणिज्य दूत ने कहा है कि वह स्थिति पर नजर बनाए हुए है और कानून व्यवस्था अधिकारियों की समय पर की गई कार्रवाई की सराहना करता है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
100 फीसदी टैरिफ लगाने पर दस दिन में फैसला लेंगे ट्रंप
नई दिल्ली। रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने को लेकर अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दस दिन के अंदर फैसला कर सकते हैं। यह बात अमरीकी राजदूत सर्जियो गोर ने कही। गौरतलब है कि इन देशों में भारत और चीन समेत कुछ अन्य देश भी शामिल हैं। जब गोर से पूछा गया कि क्या भारत पर भी यह टैरिफ लागू होगा? इसके जवाब में गोर ने कहा कि यह पूरी तरह से ट्रंप पर डिपेंड करता है। गोर ने यह भी भरोसा जताया कि भारत-अमरीका व्यापार समझौता मुकाम तक पहुंचेगा।