चंडीगढ़

चंडीगढ़ के बर्ड पार्क में आज फ्री एंट्री,एक साल पूरा होने पर प्रशासन का फैसला

चंडीगढ के बर्ड पार्क में आज लोग पिंजरों में विदेशी पंछियों को बिल्कुल फ्री में देख पाएंगे। सुखना लेक और रॉक गार्डन के बीच नगर वन में बने इस बर्ड पार्क को आज 1 साल पूरा हो चुका है। जिसे लेकर चंडीगढ़ प्रशासन ने आज बर्ड पार्क में एंट्री फ्री रखी हुई है।

बर्ड पार्क में पिछले 1 साल में 4.5 लाख पर्यटक आ चुके हैं। सामान्य दिनों में यहां वयस्कों के लिए टिकट 50 रुपए रखी गई है। वहीं विदेशी पर्यटकों के लिए टिकट का रेट 100 रुपए तय है। 5 वर्ष से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए टिकट 30 रुपए है। पालतू पक्षियों के सेक्शन में जाने की टिकट का रेट बच्चों और बड़ों के लिए 100 रुपए व विदेशियों के लिए 500 रुपए है।

पिछले वर्ष 16 नवंबर को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की पत्नी सविता कोविंद ने इस बर्ड पार्क का उद्घाटन किया था। नगर वन में बने इस बर्ड पार्क में 900 से अधिक विदेशी पक्षी रखे गए हैं। बीते मंगलवार यहां 15 नए बजरीगर बर्ड्स भी बर्ड पार्क में शामिल किए गए थे। वहीं पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां नगर वन के एंट्री गेट पर टिकट काउंटर खोला गया है। पहले यह 200 मीट अंदर की तरफ था। बर्ड पार्क 6.5 एकड़ में फैला हुआ है।

यह भी पढ़ें ...  कमल चीमा की दिल को छू जाने वाली अपनी पहली किताब 'फ्रॉम ए मदर टू ए चाइल्ड' का हुआ विमोचन

नगर वन में एंट्री फ्री रहती है
पर्यटक नगर वन में दाखिल होकर बर्ड पार्क की तरफ जाते हैं। वहीं नगर वन में एंट्री शहर के अन्य गार्डन की तरह पूरी तरह निशुल्क है। लगभग 100 एकड़ में फैले नगर वन में बच्चों के लिए झूले और कई प्रकार का अन्य आकर्षण मौजूद हैं।

 

Source:

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button