आज की ख़बरआर्थिक

50MP कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ Vivo Y300i लांच, जानें कीमत और फीचर

नई दिल्ली। Vivo ने अपनी Y सीरीज के नए स्मार्टफोन Vivo Y300i को लांच किया है। फोन 50MP रियर कैमरा, स्टीरियो स्पीकर्स, और 44W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। Vivo Y300i को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लांच किया गया है। 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 1499 युआन (करीब 18,000 रुपए) रखी गई है, जबकि 12GB + 256GB वेरिएंट 1599 युआन (करीब 19,200 रुपए) में मिलेगा। सबसे टॉप वेरिएंट 12GB + 512GB की कीमत 1799 युआन (करीब 21,600 रुपए) है। इस फोन की प्री-बुकिंग चीन में शुरू हो चुकी है, और इसकी सेल 14 मार्च से शुरू होगी। Vivo Y300i को Jade Black, Titanium और Rime Blue कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। हालांकि कंपनी ने अभी इस फोन को चीन की मार्केट में लांच किया है।

फोन के फीचर्स की बात करें तो Vivo Y300i में 6.68-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट शामिल है। परफॉर्मेंस के लिए यह फोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर पर चलता है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर बना है। चिपसेट को Adreno 613 GPU के साथ जोड़ा गया है। Vivo ने इसे 12GB तक की फिजिकल रैम और वर्चुअल मेमोरी एक्सपेंशन के साथ 24GB तक बढ़ाने का ऑप्शन दिया है। फोन 512GB तक UFS 2.2 स्टोरेज सपोर्ट करता है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो Vivo Y300i में 50MP का प्राइमरी कैमरा LED फ्लैश के साथ मिलता है। हालांकि, इसमें अल्ट्रावाइड या डेप्थ सेंसर मौजूद नहीं है। फोन के फ्रंट में 5MP सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो पंच-होल कटआउट में सेट है। Vivo स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh बैटरी है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में यह 5G (SA/NSA), डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi ac, Bluetooth 5.1, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट शामिल है। Vivo ने इसमें स्टीरियो स्पीकर्स और USB-C ऑडियो का सपोर्ट दिया है, लेकिन इसमें 3.5mm हेडफोन जैक नहीं है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जो पावर बटन में इंटीग्रेटेड है। फोन की मोटाई 8.09mm – 8.19mm है और वजन 205-206 ग्राम के बीच है, जो इसके कलर ऑप्शन पर निर्भर करता है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button